प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका दौरा खत्म, मिस्र के लिए हुए रवाना

PM Modi US Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे का आज आखिरी दिन है, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया है। वहीं, अमेरिका की यात्रा खत्म कर प्रधानमंत्री मोदी इजिप्ट के राजकीय दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को ऐतिहासिक बताया गया है, जहां उन्होंने अमेरिका के साथ टेक्नोलॉजी, स्पेस, कारोबार और हथियार को लेकर समझौते किए गये हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है, कि अमेरिका के साथ हुए इस समझौते के बाद भारत में हथियार सेक्टर का तेजी से विकास होगा।

PM Modi US Visit

लिहाजा, पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा का हम स्पेशल कवरेज कर रहे हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा से जुड़ी तमाम बड़ी खबरें हम आपको यहां उपलब्ध करवाएंगे।

LIVE Feed
Jun 24, 2023, 7:14 AM IST

वाशिंगटन डीसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हुए।
Jun 24, 2023, 7:13 AM IST

वाशिंगटन डीसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हुए।
Jun 24, 2023, 7:12 AM IST

वाशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में आज आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के USISPF कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें।
Jun 24, 2023, 6:35 AM IST

अमेरिका दौरा खत्म

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका दौरा खत्म, मिस्र के लिए रवाना हुए भारतीय प्रधानमंत्री।
Jun 24, 2023, 6:18 AM IST

मोदी के दौरे पर क्या बोले अमेरिकी सांसद

#WATCH ये बहुत रोमांचक था। मैंने किसी भी दौरे पर आए किसी भी प्रधानमंत्री के लिए इस तरह का उत्साह कभी नहीं देखा। मुझे बहुत गर्व है। PM मोदी बेहद लोकप्रिय हैं। मैं हमारे(भारत-अमेरिका) संबंधों को व्यापक और गहरा बनाने के लिए उनके साथ काम करना के प्रयास कर रहा हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय समुदाय को दिए संबोधन के बाद अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार, वाशिंगटन डीसी
Jun 24, 2023, 6:17 AM IST

भारतीय समुदाय को संबोधन

मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। उनकी राजकीय यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। मुझे मेरे द्वारा राष्ट्रगान गाते हुए लोगों को सुनना अच्छा लगा। आज रात यहां आना सच्चा सम्मान है: पुरस्कार विजेता अंतर्राष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन
Jun 24, 2023, 6:12 AM IST

PM मोदी बोले- अब अमेरिका में ही H1B वीजा हो जाएगा रिन्यू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है। इसके आलावा अमेरिका के 2 और शहरों में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाएंगे। अब अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी अमेरिका के नए वाणिज्य दूतावास खुलने जा रहे हैं। अब यह फैसला लिया गया है कि H1B वीजा का नवीनीकरण (रिन्यू) अमेरिका में ही किया जा सकेगा।'
Jun 24, 2023, 6:02 AM IST

अमेरिका हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है: PM मोदी

भारत लोकतंत्र की जननी है और अमेरिका लोकतंत्र का चैंपियन है। आज दुनिया इन दो महान लोकतंत्रों के बीच साझेदारी को मजबूत होते हुए देख रही है। अमेरिका हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है लेकिन हमारी साझेदारी की वास्तविक क्षमता अभी तक सामने नहीं आई है। भारत में जितना संभव हो उतना निवेश करने का यह सबसे अच्छा समय है। भारत में Google का AI का रिसर्च सेंटर 100 से ज्यादा भाषाओं पर काम करेगा। भारत सरकार की मदद से, यहां ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में तमिल अध्ययन पीठ की स्थापना की जाएगी।
Jun 24, 2023, 6:00 AM IST

आप गर्व करते हैं जब नाटू-नाटू की धुन पर पूरी दुनिया थिरकती है: PM मोदी

वाशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आप भारत की हर उपलब्धि से खुश होते हैं। आप गर्व करते हैं जब दुनिया के इतने सारे देश यूएन हेडक्वार्टर पर योग दिवस के लिए जुड़ते हैं। आप गर्व करते हैं जब नाटू-नाटू की धुन पर पूरी दुनिया थिरकने लगती है और आज आप यह भी देखकर गर्व से भरे हुए हैं कैसे भारत का सामर्थ्य पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है।''
Jun 24, 2023, 5:55 AM IST

'भारत-अमेरिका के पारसपरिक रिश्तों की इन 3 दिनों में नई यात्रा प्रारंभ हुई है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इन 3 दिनों में भारत-अमेरिका के पारसपरिक रिश्तों की एक नई यात्रा प्रारंभ हुई है। यह नई यात्रा ग्लोबल स्ट्रैटेजिक इशूज पर हमारे कन्वर्जन की है। यह नई यात्रा मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड, उसे लेकर हमारे कोऑपरेशन की है। दोनों देश एक बेहतर मज़बूत देश की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। फाइटर इंजन प्लेन बनाने का फैसला भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस समझौते से अमेरिका म्यूचुअल ट्रस्ट को भी शेयर करेगा।'
Jun 24, 2023, 5:51 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं राष्ट्रपति बाइडेन का आभारी हूं...

वाशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैं राष्ट्रपति बाइडेन का आभारी हूं बीते 3 दिनों में लगातार हम साथ रहें। कई विषयों पर हमारी खुलकर बातचीत हुई। मैं अनुभव से कहता हूं कि वे एक सुलझे हुए अनुभवी नेता हैं। भारत-अमेरिका पार्टनरशिप को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाले व्यक्तिगत रूप से उनका बहुत प्रयास रहा है और मैं सार्वजनिक रूप से उनके इस प्रयासों की सराहना करता हूं।''
Jun 24, 2023, 4:33 AM IST

हर हफ्ते एक नई यूनिवर्सिटी खुल रही

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज, भारत में हर हफ्ते एक नई यूनिवर्सिटी खुल रही है। हर तीसरे दिन एक अटल टिंकरिंग लैब खुल रही है। हर दूसरे दिन एक नया कॉलेज खुल रहा है। भारत में हर दिन एक नया आईटीआई स्थापित हो रहा है। हर साल भारत में एक नया आईआईटी और एक नया आईआईएम स्थापित किया जा रहा है। ऐसे संस्थानों की प्रतिभाएं देश के कल्याण के लिए काम कर रही हैं।
Jun 24, 2023, 4:31 AM IST

बेहतर भविष्य के लिए एक साथ आएं

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका दृढ़ संकल्प 21वीं सदी की नियति को बदलने की क्षमता रखता है। मैं आपको भारत के भविष्य की यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। आइए हम एक बेहतर दुनिया, बेहतर भविष्य के लिए एक साथ आएं। यह समय है, सही समय है।
Jun 24, 2023, 4:24 AM IST

भारत के संपर्क में आएगा उसे लाभ होगा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास भविष्य में हमारे सामने आने वाली समस्याओं में से एक का सबसे बड़ा समाधान है - उम्र बढ़ना। उम्र बढ़ने का असर जनशक्ति, उपभोग के साथ-साथ नवाचार पर भी पड़ेगा। आज, भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। जो भी देश भारत के संपर्क में आएगा उसे लाभ होगा।
Jun 24, 2023, 4:21 AM IST

आगे बढ़ने की ज़िम्मेदारी आपकी

प्रधानमंत्री ने कहा कि व्हाइट हाउस में आज आयोजित प्रौद्योगिकी हैंडशेक दोनों देशों की कंपनियों, व्यवसायों, निर्माताओं और नवप्रवर्तकों के लिए एक सीधा संदेश है - यह क्षण है। भारत और अमेरिकी सरकारों ने आपके लिए जमीनी कार्य किया है। लेकिन अब, इस ज़मीन पर आगे बढ़ने की ज़िम्मेदारी आपकी है।
Jun 24, 2023, 4:19 AM IST

भारत मजबूत हुआ है, पूरी दुनिया को फायदा हुआ है

पीएम मोदी ने कहा कि व्यापार करने में आसानी हमारी सरकार का वादा है। जब भी भारत मजबूत हुआ है, पूरी दुनिया को फायदा हुआ है।
Jun 24, 2023, 4:17 AM IST

सबसे विश्वसनीय भागीदार के रूप में आगे बढ़ रहे हैं

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी से दोनों देशों के लोगों को ही फायदा होगा। पिछले 3 दिनों में इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। भारत और अमेरिका इसी तरह सबसे विश्वसनीय भागीदार के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।
Jun 24, 2023, 4:15 AM IST

भारत में नव मध्यम वर्ग लगातार बढ़ रहा

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में नव मध्यम वर्ग लगातार बढ़ रहा है। भारत के लोगों की यह आकांक्षा भारत-अमेरिका साझेदारी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णायक बिंदु बनने जा रही है। भारत किस आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए क्या कर रहा है? अमेरिका के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं।
Jun 24, 2023, 4:13 AM IST

भारत की सफलता की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति भारतीयों की आकांक्षा

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की सफलता की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति भारतीयों की आकांक्षा है। यह अमेरिकी सपने से बहुत अलग नहीं है। आज, भारत की जीडीपी में निजी उपभोग की हिस्सेदारी पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा है।
Jun 24, 2023, 4:11 AM IST

यह साझेदारी सुविधा की नहीं बल्कि दृढ़ विश्वास का है

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे अमेरिका आए चार दिन हो गए हैं। इन 4 दिनों में मैं राष्ट्रपति बिडेन समेत कई लोगों से मिला। एक चीज जिसने मुझे आत्मविश्वास दिया वह है- भारत और अमेरिकी की साझेदारी। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह साझेदारी सिर्फ सुविधा की नहीं है, बल्कि दृढ़ विश्वास, करुणा और बेहतर भविष्य के लिए साझा प्रतिबद्धता की है। इस साझेदारी की नींव आप हैं।
Jun 24, 2023, 4:07 AM IST

हमारी साझेदारी 21वीं सदी की दुनिया की किस्मत बदल सकती है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे अब और भी विश्वास है कि हमारी साझेदारी 21वीं सदी की दुनिया की किस्मत बदल सकती है।
Jun 24, 2023, 4:05 AM IST

आप अमेरिकी सपने का हिस्सा हैं

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी अमेरिका यात्रा के दौरान, मैं इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। आप सभी अमेरिका की विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं। चाहे कांग्रेसी हों, बिजनेस लीडर हों, डॉक्टर हों, इंजीनियर हों या वैज्ञानिक। आप सभी ने अपनी कड़ी मेहनत से अमेरिका को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है। आप अमेरिकी सपने का हिस्सा हैं। आपने अमेरिकी सपने को जीया है।
Jun 24, 2023, 3:31 AM IST

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में भाग लिए मोदी

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में भाग लिए मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी में यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में भाग लिया।
Jun 24, 2023, 3:30 AM IST

कार्यक्रम का हिस्सा बनना सम्मान की बात

पुरस्कार विजेता अंतर्राष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन का कहना है कि यहां आना और पीएम मोदी के संयुक्त राज्य अमेरिका दौरे के समापन कार्यक्रम का हिस्सा बनना बहुत बड़े सम्मान की बात है। समापन समारोह में मैरी मिलबेन भारत का राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी।
Jun 24, 2023, 3:28 AM IST

ऐतिहासिक यात्रा रही

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी यह वास्तव में वाशिंगटन की एक ऐतिहासिक यात्रा रही है।
Jun 24, 2023, 3:26 AM IST

पीएम मोदी के संबोधन का इंतजार

रोनाल्ड रेगन बिल्डिंग में उत्साह बढ़ गया है क्योंकि प्रवासी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं।
Jun 24, 2023, 12:58 AM IST

जो बिडेन ने पीएम मोदी को गिफ्ट की टीशर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक खास टीशर्ट उपहार में दी है। एआई पर पीएम के कोट के साथ एक विशेष टी-शर्ट गिफ्ट की है। पीएम मोदी ने अमेरिका की संयुक्त बैठक में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में एआई-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कई प्रगति हुई है। साथ ही दूसरे एआई-अमेरिका और भारत में और भी महत्वपूर्ण विकास हुआ है।
Jun 24, 2023, 12:53 AM IST

भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही वाशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रेगन बिल्डिंग में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'भारत की विकास गाथा में प्रवासी भारतीयों की भूमिका' विषय पर प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां 600 से ज्यादा लोग बैठेंगे और करीब 350 लोग बड़ी स्क्रीन पर पीएम मोदी का भाषण देखेंगे।
Jun 23, 2023, 11:19 PM IST

कमला हैरिस ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

भारत द्वारा आर्टेमिस समझौते में शामिल होने का निर्णय लेने पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने 22 जून को इसकी घोषणा की थी।
Jun 23, 2023, 11:17 PM IST

पिछले 9 वर्षों में हमने रक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्रों में लंबी और सुंदर यात्रा की है

वाशिंगटन डीसी में स्टेट लंच में पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में मेरी अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बिडेन उस समय अमेरिकी विदेश विभाग में थे। उन्होंने भारत-अमेरिका मित्रता को "क्षितिज पर एक वादा" के रूप में परिभाषित किया था। पिछले 9 वर्षों में हमने रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और व्यापार के क्षेत्रों में एक साथ एक लंबी और सुंदर यात्रा की है। हम क्वाड और I2U2 के फ्रेमवर्क में काम करते हुए प्रगति कर रहे हैं।
READ MORE

PM बनने के बाद 5 बार US की यात्रा कर चुके हैं नरेन्द्र मोदी, जानें इस यात्रा को क्यों कहा जा रहा गेमचेंजर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+