न्यूयॉर्क में टॉप सीईओ से मुलाकात में पीएम मोदी ने इनवेस्टमेंट पर मांगे सुझाव
न्यूयॉर्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने अमेरिकी दौरे के पहले दिन फॉर्च्यन 500 में शामिल टॉप 40 सीईओज के साथ मुलाकात की। इन लीडिंग कंपनी के सीईओ के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उनसे भारत में इनवेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे। पीएम ने इन सीईओज से भारत में निवेश से जुड़ी चिंताओं पर भी बात की।
पीएम ने दिलाया सीईओज को भरोसा
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीईओज ने बताया कि भारतीय पीएम ने पिछले एक वर्ष में कई सुधार किए हैं और अभी कई सुधार होने हैं। साथ ही साथ उन्हें और सुविधाएं भी चाहिए।
पीएम ने इस दौरान सीईओज को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार देश में बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है और यह सरकार की नंबर एक प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार देश में निवेश की प्रक्रिया को और आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है।
बदल रही है देश की हालत
पीएम ने अमेरिका के फाइनेंशियल कैपिटल न्यूयॉर्क में सीईओज के साथ मुलाकात के दौरान सीईओज से कहा कि पूरी दुनिया में एफडीआई में गिरावट आ रही है। लेकिन भारत में इसमें 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। यह इजाफा देश में हो रहे आर्थिक बदलावों का प्रतीक है।
अपनी मुलाकात के दौरान पीएम ने मेक इन इंडिया अभियान को भी इन सीईओज के सामने रखा। पीएम ने सीईओज से कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत में निवेश करें।
पीएम मोदी ने जिन सीईओज के साथ मुलाकात की उनमें मास्टर कार्ड के भारतीय मूल के सीईओ अजय बंगा, लॉकहीड मार्टिन की मर्लिन ह्यूस्न और ऐकॉम के माइक बार्क जैसे नाम शामिल थे। इसके अलावा पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर माइक ब्लूमबर्ग से भी मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी सीईओज ने पीएम मोदी के इकोनॉमिक रिफॉर्म्स की तारीफ की है। सभी ने माना है कि भारत में इनवेस्टर्स को आकर्षित करने की क्षमता है।
मीडिया हाउस के सीईओज से भी मीटिंग
सीईओज के साथ मीटिंग के अलावा पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में अमेरिका और दुनिया के बड़े मीडिया हाउस के सीईओज से भी मीटिंग की। जिन मीडिया हाउसेज के सीईओज से पीएम मिले न्यूज कॉर्प, 21st सेंचुरी फॉक्स, सोनी, ईएसपीएन, डिस्कवरी जैसे चैनल के सीईओज शामिल थे।













Click it and Unblock the Notifications