पीएम मोदी से मिलने से पहले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई का अहम बयान
न्यूयॉर्क। पीएम नरेंद्र मोदी अपने दूसरे अमेरिकी दौरे पर कई बड़ी कंपनियों सीईओज से मुलाकात करेंगे। इसमें से ही एक नाम गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई का भी है। पीएम मोदी और पिचाई की मुलाकात में अभी वक्त है लेकिन इस मुलाकात से पहले पिचाई ने एक अहम बयान दिया है।

गूगल सीईओ पिचाई के मुताबिक भारत लंबे समय से टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए टैलेंट की खान रहा है। पिचाई की मानें तो देश इस समय खुद के बदलाव के दौर से गुजर रहा है जिससे देश की 1.2 अरब आबादी को काफी फायदा होगा।
पिचाई अपनी और पीएम मोदी की मुलाकात का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गूगल के सभी कर्मचारियों और भारतीय समुदाय में उनकी यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।
अपने एक यूट्यूब वीडियो में पिचाई ने कहा भारत और सिलिकॉन वैली के बीच पीएम मोदी की इस यात्रा से और मजबूत होंगे। पिचाई के मुताबिक आईआईटी और दूसरे इंस्टीट्यूट्स से पढ़ाई करने वाले भारतीयो ने दुनिया में एक नई क्रांति लाने में मदद की है।
उन्होंने कहा कि भारत में जो बदलाव हो रहे हैं उसकी वजह से बहुत से लोग पहली बार ऑनलाइन होंगे विशेष तौर पर वे जो ग्रामीण क्षेत्र में हैं। ये लोग हिंदी और दूसरी भाषाएं बोलते हैं और इससे देश को काफी फायदा होगा।
लड़कियों को नया कौशल सीखने और सफल कॅरियर, अगली पीढ़ी की प्रभावी शिक्षा प्राप्त करने और हर प्रकार के कारोबार के लिए नए ग्राहक ढूंढने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा है कि यहां सैन जोस स्थित सैप सेंटर और गूगल में पीएम मोदी के आगमन और उनकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार लोग कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि आपकी यात्रा से लोग सिलिकॉन वैली में उत्साहित होंगे, देश भर के भारतीय उत्साहित होंगे और हमारी भागीदारी को नया जोश तथा मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications