28 साली की लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए रखी थीं अपनी प्राइवेट फोटोज, फोन रिपेयर करने वाले ने देखीं
वाशिंगटन, 20 नवंबर। मोबाइल फोन अब हमारे जीवन का अहम हिस्सा हो गया है, पैसा लेन-देन हो या इंटरनेट के जरिए दुनिया से जुड़ना, हर काम अब उंगली के एक टैप पर हो जाता है। फोन में कई पर्सनल जानकारियां और तस्वीरें होती है जो किसी के हाथ लग जाए तो उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में फोन खराब हो जाए तो हमें अनजान मैकेनिक के पास ही जाना पड़ता है, ऐसे में वो हमारे फोन से क्या करे कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है।

फोन ठीक करने के बाद दुकानदार ने की ये हरकत
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहने वालीं 28 वर्षीय लुईस जॉनसन के आईफोन 11 का स्क्रीन डैमेज हो गया था जिसके ठीक कराने के लिए वह एक लोकल मोबाइल रिपेयर शॉप पर पहुंची। वॉर्सेस्टर में मोबाइल रिपेयर शॉप के कर्मचारी पर लुईस ने आरोप लगाया कि उसने फोन से उनकी प्राइवेट तस्वीरें देखीं और उसे अपने डिवाइस में कॉपी किया। लुईस ने तुरंत पुलिस भी बुला ली जिसके बाद यह मामला और बढ़ गया।

ब्वॉयफ्रेंड के लिए रखी थी तस्वीरें
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 13 नवंबर को लुईस एक मोबाइल रिपेयर शॉप पर अपना फोन ठीक कराने पहुंची। मैकेनिक ने उनसे फोन ठीक करने के बदले 85 डॉलर मांगे जिस पर लुईस राजी हो गईं। मोबाइल ठीक होने के बाद जब लुईस दुकान पर पहुंची तो उन्होंने दुकानदार को अपने फोन पर प्राइवेट फोटोज देखते हुए पकड़ा। लुईस ने बताया कि अपनी तस्वीरों को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए रखा था।

पुलिस ने एक्शन लेने से किया इनकार
दुकानदार की इस हरकत पर लुईस पुलिस स्टेशन पहुंच गई और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगीं। दिलचस्प बात तो ये है कि पुलिस ने एक्शन लेने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि दुकानदार ने तस्वीरें देखीं हैं, उसने डाउनलोड या शेयर नहीं किया है। इसलिए वो शॉप मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते। 'द मोबाइल डॉक्टर' नाम के इस दुकान के सामने लुईस ने काफी हंगामा भी किया।

देखते ही छिपा लिया फोन
लुईस जॉनसन ने आरोप लगाते हुए कहा, 'जब मैं दुकान में आई तो दुकानदार ने मेरा फोन पकड़ा हुआ था। मुझे देखने के बाद उसने हड़बड़ाहट में फोन लॉक कर साइड में रख दिया। ये पूछने पर कि फोन ठीक हो गया, उसने कहा अभी एक घंटा और लगोगा। मुझे पता था वो मेरा ही फोन है जिसे दुकानदार ने छिपा लिया, जब मैंने अपना फोन मांगा और पिछले खुले टैब्स खोलकर देखा तो पता चला वो मेरी पुरानी तस्वीरें देख रहा था।' (फोटो क्रेडिट: SWN)

फोन में थीं प्राइवेट फोटोज
लुईस ने आगे कहा, 'फोन में मेरी कुछ बिकिनी और अंडरवियर में प्राइवेट फोटोज थीं, जब मैंने इसका विरोध किया तो दुकानदार ने मेरे हाथ में खरोंच मारते हुए फोन छीन लिया।' लुईस के मुताबिक जब उन्होंने फोन मांगा तो शॉपकीपर ने आरोप लगाया कि मैंने रिपेयर के लिए पैसे नहीं दिए हैं, जबकि मैंने फोन के साथ ही पैसे दिए थे। लुईस कहती हैं कि किसी के फोन का पर्सनल डेटा देखना बिल्कुल गलत है। वहीं दुकानदार ने कहा कि हमने पुलिस की मौजूदगी में इस मुद्दे को सुलझा लिया है।
यह भी पढ़ें: अब कुत्तों के लिये भी बनाया गया फोन, घर से दूर अपने मालिक से कर सकेंगे वीडियो कॉल पर बात












Click it and Unblock the Notifications