कोरोना के खिलाफ अब अमेरिका में भी होगा फाइजर की कोविड पिल्स का इस्तेमाल, मिली मंजूरी

वाशिंगटन, 22 दिसंबर। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच अमेरिका में अब फाइजर द्वारा निर्मित कोविड पिल्स (दवा) को आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी गई है। बुधवार को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने 12 साल और उससे अधिक उम्र के उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए फाइजर की कोविड गोली के इंस्तेमाल को मंजूरी दी है। अमेरिका से पहले यूरोपीय संघ के दवा नियामक ने तेजी से फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कोविड गोली का इमरजेंसी उपयोग करने की अनुमति दी थी।

Pfizer Covid Pill will now be used against Coronavirus in America authorization for at-home use

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच फाइजर की इस दवा को महामारी के खिलाफ मील का पत्थर माना जा रहा है। एफडीए सेंटर के निदेशक पैट्रिजिया कैवाजोनी ने कहा, 'अधिकृत होने के बाद कोरोना वायरस के खिलाफ गोली के रूप में इस्तेमाल होने वाला यह पहला इलाज है। इस दवा को सामान्य दवाई की तरह ही मुंह से लिया जा सकेगा, वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में यह एक बड़ा कदम है।' एफडीए के मुताबिक कोरोना वायरस की दवा को घर में गंभीर रूप से पीड़ित कोरोना वायरस के मरीजों को दिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में कोरोना वायरस ने मचाया तांडव, फिर टूटा नए मरीजों का रिकॉर्ड, पहली बार 1 लाख के पार

जो बाइडेन की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
इस बीच व्हाइट हाउस से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोविड पीसीआर टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई है। इस खबर से व्हाइट हाउस को जरूर राहत मिली होगी। गौरतलब है कि अमेरिका में एक बार फिर ओमिक्रॉन के खतरे के बीच नए मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है। इसे देखते हुए यूएस में लॉकडाउन लगाने की भी चर्चा सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+