ब्रिटेन में कोरोना वायरस ने मचाया तांडव, फिर टूटा नए मरीजों का रिकॉर्ड, पहली बार 1 लाख के पार
लंदन, 22 दिसंबर। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक बार फिर ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देश पर महामारी का कहर टूट पड़ा है। बुधवार को एक बार फिर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे में वहां, रिकॉर्ड 1,06,122 कोविड के नए मामले सामने आए हैं। यह पहली बार है जब ब्रिटेन में 1 लाख से अधिक कोरोना के मरीज एक दिन में मिले। महामारी के प्रकोप को देखते हुए ब्रिटेन सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं, इस बीच क्रिसमस के त्योहार को लेकर भी नियम सख्त कर दिए गए हैं।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक बुधावर को ब्रिटेन में कुल 1,06,122 नए कोरोना वायरस के मरीज सामने आए। इसके अलावा बीते एक सप्ताह में कोरोना के नए मामलों में 35 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। हालांकि राहत की खबर ये है कि अस्पताल में कुल संक्रमित मरीजों का सिर्फ 5 फीसदी ही इलाज के लिए पहुंच रहा है। कई नए रिसर्च से बता चला है कि फैल रहे वायरस का नया वेरिएंट ज्यादा घातक नहीं है। लेकिन मरीजों में रिकॉर्ड बढ़ती संख्या ब्रिटेन सरकार के लिए चिंता का विषय है। इस बीच यूरोप के कई और देश में कोरोना के प्रकोप की चपेट में आए हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में दर्ज हुए कोरोना के 125 नए मामले, पिछले 6 महीनों में सर्वाधिक; क्या तीसरी लहर ने दे दी दस्तक
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) बीते मंगलवार यूरोपीय देश की सरकारों को चेताते हुए कहा था कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते पूरे महाद्वीप में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में 'भारी उछाल' आ सकता है। डब्ल्यूएचओ ने इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का सुझाव दिया था। गौरतलब है कि यूके में ओमिक्रॉन से मौत के मामले भी सामने आए हैं, अब तक नए वेरिएंट के लगभग 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच कोरोना की शुरुआत से अब तक ब्रिटेन में 147573 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। महामारी के प्रकोप को देखते हुए वहां लॉकडाउन की चर्चा भी तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications