पेगासस: स्पाईवेयर निर्माता NSO का बड़ा बयान, 'दुरुपयोग हुआ है तो कंपनी करेगी जांच'

नई दिल्ली, 21 जुलाई। पेगासस स्पाईवेयर को लेकर दुनियाभर में मचे बवाल के बीच बुधवार को स्पाईवेयर के निर्माता एनएसओ ने गैरकानूनी तरह से की गई जसूसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पेगासस स्पाईवेयर के निर्माता ने कहा कि एनएसओ अपनी प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग के किसी भी विश्वसनीय सबूत की पूरी तरह से जांच करेगा। बता दें कि पेगासस स्पाईवेयर को इजरायल की कंपनी एनएसओ ने बनाया है। कंपनी दावा करती है कि यह अपना स्पाईवेयर सिर्फ देश की सरकारों को बेचती है ना कि किसी प्राइवेट संस्थान को।

Pegasus Spyware maker NSO big statement company will investigate if misused

गौरतलब है कि रविवार से ही भारत समेत दुनियाभर के देशों में 'पेगासस' नाम के स्पाईवेयर के 'भूत' से हड़कंप मचा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसा स्पाईवेयर है जो किसी भी कंपनी के मोबाइल फोन को आसानी से हैक कर सकता है। इसके जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठा इंसान आपके फोन को अपनी मर्जी से इस्तेमाल कर आपके डेटा यहां तक की आपके फोन के कैमरे और माइक को भी ऑन या ऑफ कर सकता है।

यह भी पढ़ें: पेगासस जासूसी विवाद पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में भी कंपनी के कुछ लोग आए थे

सामने आई मीडिया रिपोर्टों में देश राजनीतिज्ञों, न्यायपालिका, अध‍िकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की जासूसी के आरोप के बाद कंपनी ने अब मीडिया के और किसी भी सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि एनएसओ किसी भी गैरकानूनी जासूसी की जांच करेगा। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कंपनी ने पहले भी इस तरह दुरुपयोग की जांच की है अगर कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो वहां सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+