पेगासस जासूसी विवाद पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में भी कंपनी के कुछ लोग आए थे

रायपुर। पेगासस जासूसी मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पेगासस बनाने वाली कंपनी के अधिकारी छत्तीसगढ़ आए थे और कुछ लोगों से संपर्क किया था। इसलिए हमने एक जांच समिति गठित की है। उन्होंने कहा कि सरकार खुलासा करें कि कौन आया था, किससे डील हुई थी, कितने की डील हुई, कितने दिनों तक जासूसी हुई, देश को ये जानने का हक है।

cm bhupesh baghel statement on pegasus spyware case

सीएम बघेल ने कहा कि चूंकि वे (एनएसओ समूह) केवल सरकार के साथ काम करते हैं, भारत सरकार को यह बताना चाहिए कि उन्होंने उनके साथ सौदा किया है या नहीं। वे विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और यहां तक ​​कि मंत्रियों की भी जासूसी कर रहे हैं। उद्देश्य क्या था? इसकी जांच होनी चाहिए।

इसके अलावा सीएम रमन सिंह ने ऑक्सीजन की कमी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि ऑक्सीजन की कमी से कितनी जाने गईं। लेकिन सरकार को नहीं पता। वहीं जब लेमरू प्रोजेक्ट पर सवाल किया गया तो सीएम बघेल ने कहा कि इस मुद्दे पर रमन सिंह को पूछने का कोई अधिकारी नहीं है। लेमरू प्रोजेक्ट का एरिया कम नहीं हो गया। कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया है।

ऑक्सीजन की कमी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान पर सीएम बघेल ने कहा कि दुर्भाग्यजनक बात है कि उत्तरप्रदेश जैया राज्य, ये कहता है कि ऑक्सीजन की कमी बताने पर हॉस्पिटल पर कार्रवाई होगी। पूरे देश ने देका है, उसके बाद भी ऐसे बयान शर्मनाक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+