पाकिस्तानी सरकार का मीडिया पर हमला, ARY न्यूज पर प्रतिबंध, वरिष्ठ पत्रकार गिरफ्तार
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने वहां के मुख्य टीवी चैनल को सस्पेंड कर दिया है और आउटलेट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्माद यूसुफ को कराची से बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।
इस्लामाबाद , 10 अगस्त: पाकिस्तान सरकार की आलोचना करने वाले टीवी चैनल को अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड कर दिया है, जिसकी अब चारों तरफ से आलोचना की जा रही है। वहीं, चैनल ने कहा कि,पाकिस्तानी टेलीविजन स्टेशन एआरवाई न्यूज के प्रसारण के बंद होने के एक दिन बाद देश के नियामक अधिकारियों द्वारा आउटलेट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्माद यूसुफ को कराची से बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान में मीडिया को दबाने का प्रयास
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने वहां के एआरवाई न्यूज के प्रसारण को अगली सूचना तक रोकने का आदेश दे दिया है। टीवी चैनल पर आरोप है कि वह पाकिस्तान सरकार की आलोचना कर रहा था। अब पाकिस्तान सरकार के इस कदम की आलोचकों ने यह कहते हुए निंदा की है कि इससे देश में मीडिया की स्वतंत्रता को दबाने के का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में वीओए ने बताया कि निजी पाकिस्तानी केबल ऑपरेटरों को पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) द्वारा एआरवाई न्यूज के प्रसारण को तुरंत रोकने का आदेश दिया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार को किया गिरफ्तार
वहीं टीवी चैनल एआरवाई न्यूज के प्रसारण को बंद करने के एक दिन बाद ही आउटलेट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्माद यूसुफ को कराची से बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। एआरवाई न्यूज ने कहा कि उसके पत्रकार को कराची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और छापामारी करने वाली एक टीम आधी रात को मुख्य द्वार से उसके घर में घुस गई।

सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा
एआरवाई ने यूसुफ की गिरफ्तारी को चैनल के खिलाफ सरकार द्वारा जवाबी कार्रवाई करार दिया। जानकारी के मुताबिक, सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी जबरन पत्रकार के घर में घुसे और उन्हें उठा कर ले गई। वहीं,पीटीआई नेता मुराद सईद ने वरिष्ठ पत्रकार की देर रात गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। दूसरी तरफ PEMRA ने चैनल के सीईओ को आज (10 अगस्त) सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने का भी निर्देश दिया है।

क्या है आरोप?
राज्य नियामक ने बाद में ब्रॉडकास्टर को 'झूठी, घृणित और देशद्रोही सामग्री' प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए एक औपचारिक 'कारण बताओ नोटिस' भेजा। इसमें यह तर्क दिया गया कि एआरवाई न्यूज ने सोमवार तड़के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक प्रवक्ता द्वारा अपने शो में से एक पर टिप्पणियों को प्रसारित किया। पीईएमआरए ने पत्र में कहा कि आपके समाचार चैनल पर इस तरह की सामग्री का प्रसारण या तो सामग्री में एक कमजोर संपादकीय दिखाता है या चैनल जानबूझकर ऐसे व्यक्तियों को अपना मंच प्रदान कर रहा हैं जो सरकार के के खिलाफ द्वेष और घृणा फैलाने का इरादा रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications