पाकिस्तान में Unknown Gunmen की दहशत, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा की हत्या, घुस कर मारा

14 फरवरी 2019 को Pulwama Attack में CRPF के काफिले पर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई भारतीय जवान शहीद हो गए थे। अब इस हमले से जुड़े बताए जाने वाले मास्टरमाइंड आतंकी Burhan Hamza को PoK के मुजफ्फराबाद सेक्टर में "Unknown Gunmen" यानी अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने बेहद तेजी से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

किस संगठन से जुड़ा था हमजा?

Al-Badr से जुड़ा Burhan Hamza जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने, उनकी प्लानिंग करने और स्लीपर सेल भेजने में सक्रिय माना जाता था। वह संगठन में कमांडर की पोस्ट पर था, जिसे आतंकी नेटवर्क में काफी बड़ा पद माना जाता है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में उसका नाम लंबे समय से शामिल था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

Burhan Hamza

कश्मीर में जन्मा, फिर कैसे पहुंचा पाकिस्तान?

Burhan Hamza जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। बताया जाता है कि युवावस्था में ही वह पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में आ गया था। बाद में साल 2017 में वह पाकिस्तान ट्रेनिंग लेने गया और फिर वहीं बस गया। पाकिस्तान में वह खुद को एक टीचर बताता था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वह आतंकी ठिकानों को ऑपरेट करता था। कहा जाता है कि वह कश्मीर के युवा लड़कों को पाकिस्तान ले जाकर ट्रेनिंग देता और फिर घाटी में आतंकी हमलों के लिए इस्तेमाल करता था।

Trump पर आगबबूला हुए Netanyahu, Iran पर हमले को लेकर फोन पर तीखी बहस, लीक हुई बातचीत में और क्या आया सामने?
Trump पर आगबबूला हुए Netanyahu, Iran पर हमले को लेकर फोन पर तीखी बहस, लीक हुई बातचीत में और क्या आया सामने?

कैसे हुई हमजा की हत्या?

सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय Burhan Hamza अपने दफ्तर में मौजूद था। तभी कुछ नकाबपोश हथियारबंद लोग उसके ऑफिस में घुसे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमला इतना तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। गोलीबारी के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

पाकिस्तान में बढ़ रहीं 'Unknown Gunmen' हत्याएं

पिछले कुछ सालों में Pakistan में कई बड़े आतंकवादी और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की "Unknown Gunmen" द्वारा हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्हें भारत में हुए आतंकी हमलों से जोड़कर देखा जाता रहा है। हालांकि इन हत्याओं की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने आधिकारिक तौर पर नहीं ली है। जबकि भारत सरकार ने साफ कहा है कि वह एक्स्ट्रा ज्युडिशियल किलिंग्स को सपोर्ट नहीं करती।

Unknown Gunman का पाक में खौफ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे कई बड़े नाम हैं जो पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में मारे गए। इनमें Abu Qatal शामिल है, जिसे राजौरी और पुंछ हमलों से जोड़ा गया था और मार्च 2025 में झेलम में मारा गया। Saifullah Khalid, जिसका नाम IISc बेंगलुरु 2005 और RSS मुख्यालय 2006 हमले में सामने आया था, मई 2025 में सिंध में गोलीबारी में मारा गया। Sheikh Yousaf Afridi, जिसे Hafiz Saeed का करीबी बताया जाता था, अप्रैल 2025 में खैबर पख्तूनख्वा में मारा गया।

खालिस्तानी और आतंकी संगठनों से जुड़े नाम भी शामिल

Paramjit Singh Panjwar, जो Khalistan Commando Force का प्रमुख था, साल 2023 में पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या का शिकार हुआ। Shahid Latif, जिसे पठानकोट हमले से जोड़ा गया था, 2023 में सियालकोट में मारा गया। वहीं Hanzla Adnan को दिसंबर 2023 में कराची में गोली मार दी गई।

26/11 और IC-814 केस से जुड़े आरोपियों पर भी हमला

Amir Sarfaraz Tamba, जिस पर भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की हत्या का आरोप था, अप्रैल 2024 में पाकिस्तान में मारा गया। Sajid Mir, जिसे 2008 Mumbai Attacks का आरोपी माना जाता है, उसके बारे में भी हमले और संदिग्ध मौत की खबरें सामने आई थीं। इसके अलावा Zahoor Mistry, जिसे 1999 के IC-814 Hijacking केस से जोड़ा जाता था, 2022 में पाकिस्तान में मारा गया।

Afghanistan Crisis: बेटियां बेचने पर मजबूर क्यों अफगानिस्तानी पिता? रोजाना हो रहा नाबालिगों के जिस्म का सौदा!
Afghanistan Crisis: बेटियां बेचने पर मजबूर क्यों अफगानिस्तानी पिता? रोजाना हो रहा नाबालिगों के जिस्म का सौदा!

लगातार बढ़ रहा रहस्यमयी हत्याओं का सिलसिला

इनके अलावा Bashir Ahmad Peer, Syed Khalid Raza, Maulana Kashif Ali और Mufti Shah Mir जैसे नाम भी इस सूची में शामिल बताए जाते हैं। लगातार हो रही इन हत्याओं ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था और आतंकी नेटवर्क दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं दक्षिण एशिया की सुरक्षा और खुफिया गतिविधियों को लेकर भी नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+