पाकिस्तान: औरतों की रीढ़ की हड्डी का फ्ल्यूड चुराने वाला गैंग धरा
पाकिस्तान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिन पर औरतों के स्पाइनल फ्ल्यूड चुराने का आरोप है.
पुलिस ने बीबीसी उर्दू को बताया कि ये अभियुक्त औरतों से कहते थे कि पंजाब सरकार से आर्थिक मदद हासिल करने के लिए उन्हें पहले अपने ख़ून की जांच करवानी होगी.
लेकिन ख़ून के बजाय उन्होंने उनका स्पाइनल फ्ल्यूड निकाल लिया और उसकी कालाबाज़ारी की कोशिश की.
अनुमान है कि इस गैंग ने 12 औरतों का स्पाइनल फ्ल्यूड चुराया है जिसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है.
- देखें: मानव तस्करी के शिकार
झांसा देकर निकाला जाता था फ़्ल्यूड
अधिकारियों को इसकी भनक तब लगी जब इस प्रक्रिया के बाद एक व्यक्ति को अपनी 17 साल की बेटी कमज़ोर महसूस हुई.
पुलिस अधिकारी अशफाक़ अहमद खान ने बीबीसी उर्दू संवाददाता शहज़ाद मलिक को बताया, "ऐसा लगता है कि ये गैंग हफ़ीज़ाबाद में काफी वक्त से सक्रिय था."
"उनमें से एक खुद को ज़िला अस्पताल का कर्मचारी बताता था और औरतों से कहता था कि पंजाब सरकार के दहेज फंड की पात्रता हासिल करने के लिए पहले खून का सैंपल देना होगा."
अशफाक़ अहमद खान ने आगे बताया, "खून के सैंपल के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय वो उन्हें गैंग की एक महिला के घर ले जाता था जहां उनका स्पाइनल फ्ल्यूड निकाल लिया जाता था."
क्या होता है स्पाइनल फ्ल्यूड
स्पाइनल फ्ल्यूड एक पारदर्शी द्रव होता है जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी के चारों ओर पाया जाता है जो उन्हें सदमे और चोट से बचाता है. इसे स्पाइनल नली में सुई डालकर निकाला जा सकता है. इसे सामान्य तौर पर किसी बीमारी की जांच के लिए ही निकाला जाता है.
ये अब तक साफ नहीं है कि ब्लैक मार्केट में इसका क्या इस्तेमाल होता है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस केस की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है. पकड़े गए गैंग के चारों लोग फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं.
ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ऐसी घटनाएं सुर्खियों में आई हैं.
साल 2016 के आखिर में पुलिस ने रावलपिंडी में मानव अंगों की तस्करी करने वाले गैंग के कब्ज़े से 24 लोगों को छुड़ाया था.
पाकिस्तान ने 2010 में मानव अंगों की तस्करी को ग़ैरकानूनी कर दिया था लेकिन जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान अब भी मानव अंगों की तस्करी का बड़ा केंद्र है.
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications