डूब गया आधा पाकिस्तान! अब तक 982 लोगों की मौत, बाढ़-बारिश से मचा हाहाकार
पाकिस्तान के ;द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार, देश के मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में और बारिश की भविष्यवाणी की है। इसका मतलब इस्लामाबाद को अभी बाढ़ से राहत नहीं मिलेगी।
इस्लामाबाद, 27 अगस्त : पाकिस्तान में बाढ़ ने कोहराम मचा दिया है। सड़के टूट चुकी हैं, ब्रीज बह गए हैं, लोगों का एक दूसरे से संपर्क टूट चुका है। लोगों के पास खाने के लिए भोजन नहीं है, रहने के लिए घर नहीं है। सब पानी में बह चुका है। खबर के मुताबिक, अब तक बारिश और बाढ़ की वजह से 982 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3.3 करोड़ लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण देश के कई इलाकों नदियां उफान पर हैं। बाढ़ और बारिश की वजह से 1,456 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

पाकिस्तान में कुदरत का कहर
पाकिस्तान में कुदरत के कहर ने सब कुछ खत्म कर दिया है। पाकिस्तान डूबने की कगार पर आ पहुंचा है। हालांकि, सरकार राहत बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं। लेकिन देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट चुकी है और ऐसे में बाढ़ ने और भी ज्यादा स्थिति को दयनीय बना दिया है। भयंकर बाढ़ के कारण सात लाख से अधिक घर पानी में डूब चुके हैं। वहीं,पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 3,000 किमी से अधिक सड़के, 150 पुल बहकर नष्ट हो गए हैं।

पाक सेना की ली जा रही मदद
कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी जो पाकिस्तान के हालात है, उसे हम बद से बदतर कह सकते हैं। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने हालात से निपटने के लिए पाक सेना की मदद ली है। बाढ़ ने सबकुछ खत्म कर दिया है।

डूब गया आधा पाकिस्तान
पाकिस्तान समाचार वेबसाइट डॉन ने शनिवार की सुबह एक गंभीर तस्वीर पेश करते हुए लिखा, "... वर्तमान में,आधा देश पानी में डूब चुका है। असामान्य मानसून बारिश से उत्पन्न अचानक बाढ़ के परिणामस्वरूप लाखों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं, भारी बारिश के कारण देश के 57 लाख से अधिक लोग के रहने के लिए घर नहीं है और खाने के लिए भोजन नहीं है। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि, क्या करें, ना करें।

अब क्या होगा, बारिश नहीं रुकेगी
दि ट्रिब्यून के मुताबिक, खैबर-पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांत के इलाकों बाढ़ ने कहर मचा रखा है। सड़के और ब्रीज बह चुकी हैं, जिसके कारण अन्य शहरों से लोगों का संपर्क बिल्कुल टूट चुका है।राहत कार्य के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम होने के कारण हेलिकॉप्टर उड़ाने में भी परेशानी हो रही है। मंत्री रहमान ने बताया कि इस बार पाकिस्तान में मानसून का असर बेहद ज्यादा है. इससे पहले ऐसे हालत 2010 में देखे गए थे, लेकिन तब भी स्थिति आज से बेहतर ही थी. अचानक आई बाढ़-बारिश के कारण देशभर में कई पुल और आवागमन के रास्ते पानी में बह गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications