फिर रंगे हाथों पकड़ा गया Pakistan! भारत का 'सीक्रेट आइडिया' चोरी करते आतंकी सेना का भंडाफोड़
Pakistan News: भारत से हर क्षेत्र में मुंह की खाने वाला पाकिस्तान एक बार फिर हमारी नकल करने पर उतर आया है! खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय सेना के एक 'मास्टरस्ट्रोक' को चुपके से अपनाकर पाकिस्तान अपनी सेना में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। पाकिस्तान की संसद में 27वें संविधान संशोधन बिल के तहत 'कमांडर डिफेंस फोर्सेस (CDF)' का नया पद सृजित किया जा रहा है, जो भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) पद की हूबहू नकल है।
यह कदम पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष आसिम मुनीर की ताकत को और बढ़ाएगा, लेकिन सवाल यह है कि भारत से बार-बार मात खाने के बाद पाकिस्तान को अचानक यह 'चोरी' क्यों करनी पड़ी?

पाकिस्तान की 'चोरी' का खुलासा
पाकिस्तान में बनने जा रहा CDF (कमांडर डिफेंस फोर्सेस) का पद भारत के CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) की सीधी नकल है। भारत में CDS अनिल चौहान के नेतृत्व में तीनों सेनाओं (थल सेना, वायु सेना, नौसेना) के बीच तालमेल और रक्षा खरीद की प्राथमिकताओं को तय किया जाता है। ठीक इसी तर्ज पर, पाकिस्तान का CDF भी तीनों सेनाओं का सर्वोच्च पद होगा और सभी सेना प्रमुख इसके अधीन कार्य करेंगे। 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान को यह समझ आ गया है कि युद्ध जैसी स्थितियों में तीनों सेनाओं का संयुक्त समन्वय कितना महत्वपूर्ण है। इसी ज़रूरत ने उन्हें भारत के सफल मॉडल को 'चुराने' पर मजबूर किया है।
ये भी पढे़ं: Pakistan News: Asim Munir के लिए बदला जा रहा पाकिस्तान का संविधान! आर्मी ही करेगी राज?
'ऑपरेशन सिंदूर' की हार ने सिखाया सबक, अब कर रहा है कॉपी!
पाकिस्तान को इस CDF पद की ज़रूरत 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद महसूस हुई। इस हार ने उन्हें यह अहसास कराया कि युद्ध या किसी भी सैन्य कार्यवाही में तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त कमान कितनी आवश्यक है। भारत में CDS का पद 2019 में तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया था, और जनरल बिपिन रावत भारत के पहले CDS बने थे। इस पद का मुख्य उद्देश्य तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बीच समन्वय बढ़ाना, सरकार को प्रभावी सैन्य सलाह देना और थिएटर कमांड की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था। पाकिस्तान अब इन्हीं उद्देश्यों को साधने के लिए भारत के मॉडल की नकल कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Pakistan क्रिकेट में बड़ा बदलाव, शाहीन अफरीदी को बना गया नया कप्तान, मोहम्मद रिजवान की छुट्टी!
मुनीर बने फील्ड मार्शल, अब पहले CDF भी
पाकिस्तान के वर्तमान सेना अध्यक्ष और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अब देश के पहले CDF भी बनने जा रहे हैं, जिससे उनकी ताकत में और भी इजाफा होगा। यह कदम दर्शाता है कि पाकिस्तान भारत के सैन्य-ढांचे की प्रभावशीलता को स्वीकार करने पर मजबूर हुआ है। भारत में 2019 से पहले तीनों सेनाओं के अलग-अलग प्रमुख होते थे, लेकिन कोई संयुक्त सैन्य प्रमुख नहीं था। CDS के आने से यह कमी पूरी हुई और सैन्य अभियानों में अभूतपूर्व तालमेल देखने को मिला। पाकिस्तान भी अब इसी समन्वय और एकीकृत कमान की शक्ति को अपनी सेना में लागू कर, भविष्य के किसी भी संघर्ष के लिए खुद को तैयार करना चाहता है, भले ही इसके लिए उसे भारत के सफल मॉडल की नकल करनी पड़े।
ये भी पढे़ं: Pakistan: PoK में नेपाल जैसा Gen-Z आंदोलन, शहबाज सरकार के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा, गिरेगी शहबाज सरकार?












Click it and Unblock the Notifications