Pakistan क्रिकेट में बड़ा बदलाव, शाहीन अफरीदी को बना गया नया कप्तान, मोहम्मद रिजवान की छुट्टी!
Pakistan New ODI Captain: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बड़ा फैसले लेते हुए टीम में बड़ा फेरबदल किया है। इस फैसले के तहत विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। यह घोषणा रावलपिंडी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद की गई।
मोहम्मद रिजवान से छीनी गई कप्तानी (Pakistan New ODI Captain)
पीसीबी ने रिजवान को हटाए जाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया, और न ही बोर्ड के बयान में उनके नाम का कोई सीधा जिक्र था। पीसीबी के अनुसार यह फैसला इस्लामाबाद में चयन समिति और पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। हालांकि, रिजवान को हटाने का फैसला जल्दबाजी लग रहा है। इससे पहले पीसीबी ने एक बयान जारी किया था, जिसमें जानबूझकर उन्हें वनडे कप्तान के रूप में पुष्टि करने से मना कर दिया गया था।

शाहीन शाह अफरीदी को मिली टीम की कमान
यह बदलाव केवल माइक हेसन के कारण नहीं हुआ है, बल्कि इस निर्णय को पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त था, जो फैसला लेने की प्रक्रिया में शामिल थे। शाहीन शाह अफरीदी के लिए यह उनके कप्तानी करियर का एक और नया अध्याय है। इससे पहले वह टी20 फॉर्मेट में भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन उनका वह कार्यकाल सफल नहीं रहा था।
जनवरी 2024 में शाहीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पाकिस्तान का नेतृत्व किया था, जिसमें टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के तुरंत बाद पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उनकी कप्तानी जारी रखने की पुष्टि नहीं की थी। फिर एक सप्ताह बाद बाबर आजम को दोबारा कप्तान बना दिया गया था। अब वनडे फॉर्मेट में शाहीन को एक नई जिम्मेदारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications