हिंदी में कार्टून दिखाने पर पाक में चैनल का लाइसेंस रद्द
पाकिस्तान में भारतीय कंटेंट टीवी पर दिखाने के चलते चैनल का लाइसेंस रद्द किया गया, चैनल ने हिंदी भाषा में एक कार्टून को प्रसारित किया था।
नई दिल्ली। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेरिटी अथॉरिटी (पेमरा) ने निकेलिडियोन चैनल का लाइससेंस महज इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि चैनल ने हिंदी में अनुवादित कार्टून का चैनल पर प्रसारण कर दिया था।

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, फिर की बॉर्डर पर फायरिंग: एक लड़की की मौत, 4 जख्मी
पेमरा के नियम का नहीं किया पालन
पेमरा का मानना है कि चैनल का लाइसेंस कानून को तोड़ने के तहत किया गया है। 19 अक्टूबर को पेमरा ने यह फैसला लिया था कि भारतीय कंटेंट को चैनल पर प्रसारित करने पर उनपर पाबंदी लग सकती है।
सभी चैनलों को दी गई जानकारी
पेमरा ने अपने बयान में कहा है कि सभी चैनलों को इस बात की जानकारी दी गई है कि निकेलडन पर पाबंदी लगा दी गई है, और यह तत्काल रूप से प्रभाव में होगा। पेमरा ने चैनल पर रेडियों और टीवी पर भारतीय कंटेंट प्रसारित करने के चलते चैनल पर पाबंदी लगा दी है।
भारत में भी बैन हैं पाकिस्तानी सीरियल
पेमरा की इस पाबंदी को भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी, टीवी चैनल पर पाकिस्तानी कलाकारो के कार्यक्रमों पर पाबंदी के प्रतिफल के रूप में देखा जा रहा है। जी टीवी ने पाक कलाकारों के सीरियल के प्रसारण पर पाबंदी लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications