बराक ओबामा बोले-पाकिस्तान मिलिट्री के हैं अल-कायदा से संबंध
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' बाजार में आ चुकी है। इस किताब में ओबामा ने कई अहम बातों से पर्दा उठाया है। ओबामा ने अपनी इस किताब में पाकिस्तान और पाक सेना को लेकर भी कई बातें कही हैं। ओबामा ने 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में मई 2011 में पाक के एबोटाबाद में चलाए गए उस ऑपरेशन का जिक्र भी किया है जो अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाया गया था।

ओसामा को पाक में किया था ढेर
ओबामा ने अपनी किताब में साफ-साफ लिखा है कि वह पाक को इस ऑपरेशन में शामिल नहीं करना चाहते थे और पाकिस्तान की आर्मी इसकी सबसे बड़ी वजह थी। साल 2011 में यूएस नेवी सील कमांडो की तरफ से एक खास ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन में 9/11 को अंजाम देने वाले अल कायदा सरगना लादेन को ढेर किया गया था। ओबामा ने लिखा है कि वह इस सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान को शामिल करने के सख्त खिलाफ थे। उनके मुताबिक उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया था क्योंकि यह एक 'ओपेन सीक्रेट था कि पाकिस्तान की मिलिट्री और खासतौर पर इंटेलीजेंस के अंदर कुछ तत्व ऐसे थे जिनके संबंध तालिबान और यहां तक कि शायद अल कायदा के साथ भी थे। कभी-कभी वो इन तत्वों का प्रयोग अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ करते थे।
बाइडेन थे ऑपरेशन के खिलाफ
ओसामा को मारने के लिए चलाए गए ऑपरेशन के समय जो निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन, उप-राष्ट्रपति थे। ओबामा ने लिखा है कि बाइडेन और तत्कालीन रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने इस ऑपरेशन का विरोध किया था। ओबामा ने अपनी किताब में उस ऑपरेशन का विस्तार से जिक्र किया है और हर छोटी से छोटी बात को लिखा है। ओबामा ने बताया है कि कैसे अमेरिकी कमांडोज ने ओसामा को मारने में कामयाबी हासिल की थी। ओबामा के मुताबिक पाकिस्तान आर्मी तालिबान और अल-कायदा का प्रयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करती है कि अफगान सरकार कमजोर बनी रहे और वह पाकिस्तान के नंबर वन दुश्मन भारत के करीब न जा सके।
-
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव? -
PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला -
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications