पाकिस्तान: महिलाओं की वोटिंग कम होने की वजह से 2 निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान रद्द

इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव आयोग दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनावी परिणाम को अमान्य घोषित करने जा रही है। संसदीय क्षेत्र एन-10 (शांगला) और एनए-48 (नॉर्थ वजीरिस्तान) में महिलाओं की वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से इन दोनों जगहों पर चुनाव परिणाम रद्द हो सकता है। बता दें कि पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक, हर निर्वाचन क्षेत्र से कम से कम से 10 फिसदी महिलाओं का मतदान होना जरूरी है।

पाकिस्तान: 2 निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान हो सकता है रद्द

पाकिस्तान के एक न्यूजपेपर द डॉन के मुताबिक, ईसीपी सचिवालय ने पहले दो निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावों को रद्द करने का फैसला लिया है, क्योंकि वहां के कुल मतदान मतों में महिलाओं का वोट फिसदी 10 फिसदी से भी कम पाया गया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के फोन से खुश इमरान खान, कहा-जरूरी है बात होना

गौरतलब है कि कि एनए-10 शांगला सीट से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार के लिए सुरक्षित थी, जबकि एनए- 48 नॉर्थ वजीरिस्तान एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।

पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक, यदि मतदाताओं की वोट गिनती में महिलाओं की भागीदारी 10 फीसदी से कम है, तो चुनाव के नतीजे शून्य घोषित किए जा सकते हैं। ईसीपी ने मतदान में महिलाओं को जागरुक करने के लिए और उनके मतदान अधिकार के लिए यह कानून बनाया था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान चुनाव: विपक्ष के इस ऐलान ने बढ़ाया इमरान खान का सिरदर्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+