पीएम मोदी के फोन से खुश इमरान खान, कहा-जरूरी है बात होना
Recommended Video

नई दिल्ली। पाकिस्तान के नए कप्तान इमरान खान होंगे, वो 11 अगस्त को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं, चुनाव नतीजों के बाद से जिस तरह से इमरान खान ने भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर बयान दिया है उससे तो लगता है कि वो मसले को सही में हल करना चाहते हैं। पाकिस्तान ने इमरान खान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बधाई देने के लिए किए गए फोन कॉल का स्वागत भी किया है , साथ ही कहा कि वो साल 2015 से ठप पड़ी द्विपक्षीय वार्ता को बहाल करना चाहता है।

गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ को आम चुनाव में मिली जीत की बधाई के लिए टेलीफोन किया था, इस दौरान पीएम मोदी ने उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान और भारत द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए काम करेंगे। इमरान खान ने भी शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है।
मालूम हो कि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) हाल ही में हुए आम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है, इमरान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर और आमिर खान को न्योता भेजा गया है, जिसमें से अभी केवल सिद्धू ने ही शपथ ग्रहण का निमंत्रण स्वीकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications