पाकिस्तानी आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर लगे नारे- 'ये जो दहशतगर्दी है, उसके पीछे वर्दी है'
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव अपने चरम पर है और नवाज शरीफ व उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के दबाव का शिकार हो रही है। पाकिस्तान में नवाज शरीफ के हजारों समर्थकों ने आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर सेना और आईएसआई के विरोध में नारेबाजी की है। रावलपिंडी में आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर पीएमएल-एन के समर्थकों को 'आईएसआई मुर्दाबाद' और 'ये जो दहशतगर्दी है, उसके पीछे वर्दी है' जैसे नारे लगाते हुए देखा गया है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को जो आम चुनाव होने वाले हैं, उसे देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने फिक्स कर दिया है। पाकिस्तान कोर्ट ने शनिवार (21 जुलाई) को तस्करी के आरोप में नवाज की पार्टी के नेता हनीफ अब्बासी को आजीवान कारावास की सजा सुनाई थी, उसके बाद पार्टी समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: पाँच मुद्दे जो तय करेंगे पाकिस्तान का चुनाव परिणाम
पीएमएल (एन) के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग बाहर निकले हैं और आईएसआई की आलोचना कर रहे हैं। बलूच नेशनल मूवमेंट के अध्यक्ष जाफर बललोच ने ट्वीट किया करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की सड़कों पर खुलेआम आईएसआई की मौत के नारे लगाए जा रहे हैं। इस देश के इतिहास में पाकिस्तान सेना और इसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के खिलाफ निराशा का अप्रत्याशित रूप देखा जा रही है।
इससे पहले रावलपींडी में एक पाकिस्तानी हाईकोर्ट के जज ने न्यायपालिका में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की दखलंदाजी का आरोप लगाया था। जज का कहना है कि आईएसआई नवाज शरीफ समेत देश के अन्य मामलों में फैसला उनके पक्ष में लाने के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश पर दबाव बना रही है। रावलपिंडी बार एसोसिएशन को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शौकत सिद्दीकी ने न्यायपालिका और मीडिया को 'नियंत्रित' करने का आरोप लगाते हुए खुफिया एजेंसी आईएसआई पर खुलेआम हमला बोला है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी जज ने कहा- नवाज शरीफ को बाहर नहीं निकालने के लिए ISI सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बना रही है
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications