Pahalgam Terror: पहलगाम हमले के जवाब को लेकर नेवी, आर्मी और एयरफोर्स के चीफ की क्या चल रही तैयारी? PM को बताया
Pahalgam Terror: 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मासूम पर्यटकों पर हुए क्रूर आतंकी हमले के बाद तीनों सेनाओं और उनके इंटेलिजेंस तंत्र पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर इंडियन एयरफोर्स की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात की थी। हालांकि इस मुलकात से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन समझा जाता है कि उन्होंने सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं और जवाबी कार्रवाई के प्लान की समीक्षा की होगी। यह बैठक नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और प्रधानमंत्री के बीच उत्तरी अरब सागर की स्थिति के बारे में चर्चा के बाद हुई।
नेवी की तैयारी पूरी, बस आदेश का इंतजार
इंडियन नेवी वर्तमान में अरब सागर में जमकर प्रैक्टिस कर रही है, जिसमें पश्चिमी बेड़े की ताकत को और गति देने और इस अरब सागर में एक जरूरी प्वॉइंट पर तैनात है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यकारी आदेश जारी होने के बाद नेवी तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार है। इसी बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सेनाओं और देश की जनता को संबोधित किया। वहीं तीनों सेनाएं बस सरकार की तरफ से ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रही हैं ताकि पहलगाम में हुए हमले की जवाबी कार्रवाई आतंकवादियों पर की जा सके।

डर के साये में पाकिस्तानी सेना
इन उच्चस्तरीय बैठकों के बाद, पाकिस्तान LOC पर और ज्यादा अलर्ट मोड पर चला गया है। पाकिस्तानी फाइटर जेट देर रात तक PoK के हवाई क्षेत्र में चक्कर काटते रहते हैं। उन्हें चौबीसों घंटे भारत से पलटवार का डर सता रहा है। सूत्रों का कहना है कि उसके लगभग 30% सैनिक बॉर्डर के करीब वाली चौकियों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा, पाकिस्तान ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के प्लान बनाए हैं और संभावित मुठभेड़ों के लिए भारी हथियारों की टुकड़ियां तैयार की हैं। इन सब से अलग पाकिस्तानी मंत्री और सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी रोजाना भारत को धमकियां दे रहे हैं। जिसमें मंत्रियों द्वारा अजीबो-गरीब बयान आ रहे हैं, जो बताते हैं पाकिस्तान कितना डरा हुआ है।
कैसी है पाकिस्तान की तैयारी?
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की किसी भी हरकत का मुकाबला करने के लिए सेना की तैनाती और हथियारों की तैयारी को लेकर खुद को एक दम तैयार बताया है। इसमें पाकिस्तान की सेना द्वारा संभावित मुठभेड़ से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं, हालांकि उसकी तैयारियां भारत के खिलाफ पिछली हर जंग में कच्ची साबित होती रही हैं।
पिछली बैठक में क्या बोले थे पीएम मोदी?
29 अप्रैल को अपने आवास पर हुई पिछली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले पर अपनी तरफ से सेना को पूरी छूट दे दी थी. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि सेना तय करेगी कि बदला कैसे, कहां और कब लेना है। उन्होंने सेना की क्षमताओं पर भरोसा जताया और आतंकवाद से चुनौतीपूर्ण ढंग से निपटने के लिए भारत को एकदम तैयार बताया।
क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "रक्षा मंत्री के तौर पर यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने सैनिकों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने सशस्त्र बलों के साथ मिलकर उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दूं जो हमारे देश पर बुरी नज़र डालने की हिम्मत करते हैं।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम उन सीमाओं को पा सकेंगे जिनको हमने तय किया है। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, एयर चीफ मार्शल सिंह और नेवी चीफ एडमिरल त्रिपाठी शामिल थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications