Pahalgam Attack: आतंकी हमले पर भारत को मिला अमेरिका का साथ, पाकिस्तान को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा?
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) से बात की और इस हादसे की जांच में सहयोग करने की अपील की।
बता दें कि, पाकिस्तान के पीएम के साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो(Marco Rubio) ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर(S. Jaishankar) से भी फोन पर बात की।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि,आज अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ से बातचीत की और पाकिस्तान से भारत के साथ मिलकर तनाव कम करने, प्रत्यक्ष संवाद बहाल करने और दक्षिण एशिया में शांति व सुरक्षा बनाए रखने का आग्रह किया।
जांच में सहयोग का किया आग्रह
उन्होंने आगे कहा कि, विदेश मंत्री ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करने की आवश्यकता पर बल दिया। दोनों नेताओं ने आतंकवादियों को उनके घृणित हिंसक कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री रुबियो ने पाकिस्तानी अधिकारियों से इस अमानवीय हमले की जांच में सहयोग देने का भी आग्रह किया।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: कांग्रेस के विवादास्पद पोस्ट से मचा बवाल, राहुल गांधी और पार्टी पर उठे गंभीर सवाल!
शांति बनाए रखने का आग्रह
वहीं इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसी देशों के नेताओं से क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया। श्री जयशंकर से बातचीत के दौरान, श्री रुबियो ने नई दिल्ली के साथ एकजुटता प्रकट की और पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया।
जयशंकर ने दी जानकारी
वहीं इस बातचीत की जानकारी देते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि, कल अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा हुई। इस हमले के अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को युद्ध का डर! जानिए भारत को गीदड़भभकी देते हुए क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications