ब्राजील में एक वालंटियर की मौत के बाद भी जारी रहेगा आक्सफोर्ड वैक्सीन का ट्रायलः रिपोर्ट
नई दिल्ली। ब्राजील के स्वास्थ्य अधिकारी एविसा ने बुधवार को बताया कि एक वालंटियर्स की मौत मृत्यु हुई है, लेकिन एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित COVID-19 वैक्सीन का क्लिीनिकल ट्रायल जा रहेगा। एक बयान में ऑक्सफोर्ड ने कहा कि सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद क्लीनिकल ट्रायल की सुरक्षा के बारे में कोई चिंता नहीं है। वहीं, एस्ट्राज़ेनेका ने तुरंत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Recommended Video

मामले से परिचित एक सूत्र ने रायटर को बताया कि अगर वालंटियर्स COVID-19 वैक्सीन दिया गया होता, तो ट्रायल को निलंबित कर दिया जाता। उन्होंने बताया मरने वाला वालंटियर्स को मेनिन्जाइटिस वैक्सीन दिया गया था।

ब्राजील में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के समन्वय में मदद कर रहे साओ पाउलो के संघीय विश्वविद्यालय ने बताया कि एक स्वतंत्र समीक्षा समिति ने भी परीक्षण जारी रखने की सिफारिश की थी। विश्वविद्यालय ने पहले पुष्टि की थी कि वालंटियर्स ब्राजील था, लेकिन उसने कोई और व्यक्तिगत विवरण नहीं दिया। ब्राजील विश्वविद्यालय ने आगे कहा, "गंभीर रूप से टीके से संबंधित जटिलताओं के रिकॉर्ड के बिना सब कुछ अपेक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रायल में नियोजित 10,000 वालंटियर्स में से 8,000 को भर्ती किया गया है और ब्राजील के छह शहरों में पहली खुराक दी गई है। सीएनएन ब्रासिल ने रिपोर्ट किया था कि मरने वाला वालंटियर्स 28 वर्षीय एक व्यक्ति था,जो रियो डी जनेरियो में रहता था और उसकी मौत COVID -19 जटिलताओं के चलते हुई थी। वहीं, एविसा ने परीक्षणों में शामिल लोगों की चिकित्सा गोपनीयता का हवाला देते हुए कोई और विवरण नहीं दिया।

ब्राजील की संघीय सरकार ने ब्रिटेन के टीके को खरीदने और रियो डी जेनेरियो में बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर FioCruz में इसका उत्पादन करने की योजना बनाई है, जबकि चीन के सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड के एक प्रतियोगी टीके का परीक्षण साओ पाउलो राज्य के अनुसंधान केंद्र बुटानन इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है। हालांकि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनारो ने बुधवार को कहा कि संघीय सरकार चीनी सिनोवैक वैक्सीन नहीं खरीदेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications