Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन: वॉलंटियर्स को दी गई दूसरी डोज, अभी तक नहीं दिखे कोई साइड-इफेक्ट

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, जहां पर अब तक 63 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है, जिसके तहत भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का ट्रायल सही दिशा में जा रहा है। इस वैक्सीन को कोविशिल्ड के नाम से भी जाना जाता है। अभी तक के ट्रायल के दौरान वैक्सीन के कोई नकारात्मक परिणाम नहीं दिखे हैं। मौजूदा वक्त में देश में इस वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covishield Vaccine के दूसरे डोज को लेकर भी अच्छी ख़बर | वनइंडिया हिंदी
    वॉलंटियर्स को मिली दूसरी डोज

    वॉलंटियर्स को मिली दूसरी डोज

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की मदद से तैयार हो रही इस वैक्सीन का तीसरा चरण 17 सितंबर को पुणे स्थित ससून जनरल अस्पताल में शुरू हुआ। इसके बाद 23 सितंबर को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल हुए। इसमें से कुछ वॉलंटियर्स तो ऐसे थे, जिनको वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इसके बावजूद अभी तक उनमें कोई साइड-इफेक्ट नहीं दिखा है।

    कुछ को आया बुखार

    कुछ को आया बुखार

    ट्रायल से जुड़े वैज्ञानिक के मुताबिक वैक्सीन की डोज देने के बाद कुछ लोगों को बुखार आ गया, लेकिन ये मामूली साइड-इफेक्ट है। इसमें कोई चिंताजनक बात नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक आमतौर पर बुखार आना सभी वैक्सीन में सामान्य बात है। इससे पहले सितंबर में एक वॉलंटियर्स के अंदर अस्पष्ट बीमारी दिखी थी, जिसके बाद वैक्सीन के ट्रायल को रोक दिया गया था, हालांकि बाद में ट्रायल फिर से शुरू हो गया। उस दौरान भी वैज्ञानिकों ने वैक्सीन को सुरक्षित बताया था।

    अमेरिकी कंपनी से है करार

    अमेरिकी कंपनी से है करार

    पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशिल्ड वैक्सीन को तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। हाल ही में कंपनी की ओर से अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स इंक के साथ सप्लाई और लाइसेंस का करार किया गया था। अमेरिका की सेक्युरिटीज एक्सचेंज कमिशन में जो दस्तावेज दाखिल किए गए हैं, उसके मुताबिक कोरोना की वैक्सीन को तैयार करने, उसके को-फॉर्मुलेशन, दवा को अंतिम रूप देने, रजिस्ट्रेशन और बिक्री को लेकर करार हुआ है। दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के बाद भारत की कंपनी इस वैक्सीन को भारत में लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+