ब्राजील: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रजेनेका की कोरोना वैक्सीन ट्रायल में शामिल एक वॉलंटियर की मौत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है। कोरोना महामारी के चलते इस वक्त भले ही दुनिया लॉकडाउन के फेज से बाहर आ रही हो, लेकिन इसका खतरा नहीं टला है। दुनिया के कई देशों में कोरोना की वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं। ऐसे में सभी की नजरें उन वैज्ञानिकों और दवा कंपनियों पर टिकी हुईं है। इसी बीच कोरोना की वैक्सीन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। ब्राजील में एस्ट्रजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल एक वॉलंटियर की मौत हो गई है।
Recommended Video

ब्राजील मे वॉलिंटियर की मौत
रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन AZD222 का फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल ब्राजील की फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ साओ पाउलो में चल रहा था। जिस वॉलंटियर की मौत हुई है वो ब्राजील का नागरिक था। हेल्थ अथॉरिटी ने कहा है कि इसे लेकर उन्होंने पूरी जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि उनकी तरफ से इस मौत को लेकर आगे कोई भी जानकारी नहीं दी गई।

कोरोना वैक्सीन ट्रायल में शामिल था वॉलंटियर
हालांकि, इस वॉलंटियर को वैक्सीन नहीं दी गई थी और इसलिए वैक्सीन के ट्रायल रोके नहीं जाएंगे। हेल्थ अथॉरिटी ने कहा है कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के ट्रायल देश में जारी रहेंगे। वैक्सीन ट्रायल में शामिल एक वॉलंटियर की मौत की खबर आने के बाद एस्ट्राजेनेका के शेयर में 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस वैक्सीन के भारत में ट्रायल चल रहे है। सीरम इंस्टीट्यूट इस वैक्सीन का देश के कई हिस्सों में ट्रायल कर रहा है।

ऑक्सफोर्ड के ट्रायल जारी
वहीं, ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों ने कहा है कि वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। इससे पहले सितंबर में ब्रिटेन में वैक्सीन के ट्रायल के दौरान एक वॉलंटिअर को अस्पताल ले जाना पड़ा था। इसके बाद दुनियाभर में ट्रायल रोक दिए गए। बता दें किअमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में ही हुई हैं। कोरोना वायरस से यहां 154,000 लोगों ने जान गंवा दी है वहीं 52 लाख से ज्यादा ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
PHOTO: कोलकता के दुर्गा पूजा पंडाल में लगाई गई सोनू सूद की मूर्ति, एक्टर ने ट्वीट कर लिखी ये बात
-
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट -
24 साल की Ramya के कातिलाना Video देख लोगों के छूटे पसीने, बेचा अचार फिर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मची तबाही -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
Anuj Agnihotri: AIIMS से IAS तक का सफर, अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, पहले ही एटेम्पट में किया कमाल! -
IAS Success Story: परचून के दुकानदार की बेटी IPS से बनी IAS, UPSC में 9वीं रैंक- Astha Jain की कहानी -
Video:'ये सब संजय झा और ललन सिंह का किया धरा है', नीतीश के राज्यसभा पर साले अनिल का चौंकाने वाला खुलासा -
IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: असम में लापता लड़ाकू विमान के दोनों पायलट शहीद, रात 1 बजे मिला प्लेन का मलवा -
PM Kisan: बिना फिंगरप्रिंट के होगा वेरिफिकेशन और खाते में आ जाएगी किस्त! ऐसे डाउनलोड करें पीएम किसान मोबाइल ऐप -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है? -
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ग्लैन मैकग्राथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि -
UPSC Civil Services 2025: कौन हैं AIR 3 की रैंक पाने वाले Akansh Dhull? पिता का है BJP से खास कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications