'परमाणु वैज्ञानिक बनने के लिए पढ़ी भगवत गीता', हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' के एक्टर सिलियन मर्फी का खुलासा
Cillian Murphy on Bhagavad Gita: हॉलीवुड की एक फिल्म आ रही है, जिसमें दूसरे विश्व युद्ध के समय के परमाणु विध्वंस को दिखाया गया है, फिल्म का नाम है 'ओपेनहाइमर'... ये फिल्म उस परमाणु वैज्ञानिक के जीवन पर है, जिसने परमाणु बम बनाया था। इस फिल्म में बताया गया है, कि वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने कैसे द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले परमाणु बम का निर्माण किया था और जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उन्होंने भगवत गीता की एक लाइन कही थी, 'अब मैं विनाश बन गया हूं।'
भगवत गीता में भदवान कृष्ण कहते हैं, कि "मैंने ही संसार का निर्माण किया है और मैं ही इसका विनाशक हूं।" और वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने भी भगवान कृष्ण के इस कथन को दोहराया था। उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, कि किस तरह से भगवत गीता ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी।

गीता पढ़कर समझा रोल
अब उसी घटना पर हॉलवुड की फिल्म बनी है, 'ओपेनहाइमर', जो दूसरे विश्वयुद्ध की घटनाओं पर है, जब परामाणु बम का निर्माण हुआ और जब अमेरिका एक के बाद एक, दो परमाणु बम गिराकर जापान में तबाही ला दी थी। इस फिल्म में वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की भूमिका में हैं, प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता अभिनेता सिलियन मर्फी, जिन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है, कि मुख्य वैज्ञानिक का किरदार निभाने के लिए, और उनकी मानसिक स्थिति को समझने के लिए उन्होंने भगवत गीता का अध्ययन किया है।
आपको बता दें, कि अमेरिकी परमाणु भौतिक विज्ञानी जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लॉस एलामोस प्रयोगशाला के डायरेक्टर थे, और जिन्हें अक्सर मैनहट्टन परियोजना में उनकी भूमिका के लिए "परमाणु बम के जनक" के रूप में श्रेय दिया जाता है, उन्होंगे गीता पढ़ने और समझने के लिए बर्कले में संस्कृत सीखी थी।
वैज्ञानिक ओपेनहाइमर के मुंह से अकसर निकलता रहता था, "मैं मृत्यु बन गया हूं, दुनिया को नष्ट करने वाला।" उन्होंने इसे गीता से सीखा था, जिसके बारे में उन्होंने इंटरव्यू में बताया था।
उसी के बारे में बात करते हुए, सिलियन मर्फी ने कहा, कि "मैंने फिल्म की तैयारी के लिए भगवद गीता पढ़ी थी। मुझे लगा, कि यह एक बिल्कुल सुंदर पाठ था। बहुत प्रेरणादायक। यह उनके लिए एक सांत्वना थी। उन्हें इसकी आवश्यकता थी। गीता ने उन्हें शांति प्रदान किया, उनके जीवन में सांत्वना भरी थी।"
आपको बता दें, कि 'ओपेनहाइमर' के डायरेक्टर महान फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन हैं, जो 'मेमेंटो', 'इंसेप्शन', 'द डार्क नाइट ट्रिलॉजी', 'टेनेट' और 'डनकर्क' जैसी महान फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
यह फिल्म भारत में पीवीआर आईनॉक्स में 21 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है।
कौन थे वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर?
वैज्ञानिक ओपेनहाइमर मूल रूप से जर्मनी के रहने वाले थे, जिनके पिता जर्मनी से भागकर अमेरिका आ गये थे और जिन्होंने न्यूयॉर्क शहर में कपड़ा आयात करके अपना भाग्य बनाया था। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान, ओपेनहाइमर ने लैटिन, ग्रीक, भौतिकी और रसायन विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
1925 में ग्रेजुएट होने के बाद, वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कैवेंडिश प्रयोगशाला में रिसर्च करने के लिए इंग्लैंड चले गये और लॉर्ड अर्नेस्ट रदरफोर्ड के नेतृत्व में परमाणु संरचना पर काम करते हुए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की थी।
कैवेंडिश में, ओपेनहाइमर को परमाणु रिसर्च को आगे बढ़ाने के प्रयासों में ब्रिटिश वैज्ञानिक समुदाय के साथ सहयोग करने का अवसर मिला। लीडेन और ज्यूरिख में विज्ञान केंद्रों की संक्षिप्त यात्राओं के बाद, वह बर्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भौतिकी पढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका लौट आए।
1939 में नाज़ी जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण के बाद, भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन, लियो स्ज़ीलार्ड और यूजीन विग्नर ने अमेरिकी सरकार को चेतावनी दी थी, कि अगर नाज़ी परमाणु बम बनाने में कामयाब हो गये, तो पूरी मानवता के सामने खतरा पैदा हो जाएगा।
इसके बाद ओपेनहाइमर ने प्राकृतिक यूरेनियम से यूरेनियम-235 को अलग करने और परमाणु बम बनाने के लिए रिसर्च शुरू किया और जब अगस्त 1942 में अमेरिकी सेना को सैन्य उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा का उपयोग करने का तरीका खोजने के लिए ब्रिटिश और अमेरिकी भौतिकविदों के प्रयासों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे मैनहट्टन प्रोजेक्ट के नाम से जाना जाता है, तो ओपेनहाइमर को इस काम को पूरा करने के लिए एक प्रयोगशाला बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
और फिर बाद में ओपेनहाइमर परमाणु बम बनाने में कामयाब हो गये, जिसका सबसे पहले प्रयोग हिरोशिमा और नागासाकी शहर पर किया गया था, जिसमें लाखों लोग मारे गये थे।












Click it and Unblock the Notifications