Operation Sindoor पर जैश कमांडर का कबूलनामा, 'मसूद अजहर का परिवार मिट्टी में मिल गया, वो रात तबाही वाली थी'
Operation Sindoor News: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक में जैश के आतंकी मसूद अजहर का परिवार तबाह हो गया है। भारतीय सेना ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी। पाकिस्तान की सेना और मीडिया हमेशा इसे नकारते रहे हैं। अब पाकिस्तान भी खुलकर ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान की बात स्वीकार करने लगा है। भारतीय सेना की सटीक कार्रवाई के 5 महीने बाद जैश सरगना के एक करीबी और आतंकी संगठन में शामिल मसूद इलियास कश्मीरी ने भी इसकी पुष्टि की है।
मसूद इलियास कश्मीरी ने आतंकी संगठन को भारी नुकसान होने की बात मान ली है। इलियास का कहना है कि 7 मई की रात जब भारतीय सेना ने अटैक किया था, तो बहावलपुर के कैंप में मसूद के परिवार के लोग सो रहे थे। इस एयर स्ट्राइक में जैश सरगना का परिवार बुरी तरह से बर्बाद हो गया है।

Operation Sindoor की कामयाबी अब आतंकी भी मान रहे
मसूद अजहर के करीबी इलियास कश्मीरी ने पाकिस्तान में एक रैली के दौरान जैश के आतंकी ठिकाने को हुए भारी नुकसान की पुष्टि की है। इलियास कश्मीरी जैश के उपदेश विंग का प्रमुख है और उसे मसूद अजहर का करीबी माना जाता है। इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक मसूद के साथ इलियास भी युवाओं का ब्रेन वॉश करता है। एनआईए की सूची में इलियास भी टॉप सरगना है। इलियास कश्मीरी ने अपनी रैली में कहा कि हम सबको समझने की जरूरत है कि हमने यह कुर्बानी दी है।
यह भी पढ़ें: Pakistan नहीं सुधरेगा! मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए जुटा रहा हथियार और ड्रोन
बता दें कि भारतीय सेना ने 7 मई की रात को बहावलपुर मदरसे पर अटैक किया था। इस मदरसे में जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य थे। इन सभी लोगों की भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में मौत की पुष्टि हो चुकी है।
Masood Azhar गुप्त लोकेशन में छुपकर रह रहा है
मसूद अजहर के बारे में फिलहाल यही जानकारी है कि वह किसी गुप्त लोकेशन पर छुपकर रह रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया है कि मसूद अफगानिस्तान में है। हालांकि, अफगानिस्तान की ओर से इसे लेकर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैश सरगना फिर से अपने संगठन को खड़ा करने में जुट गया है। वह लगातार नए युवाओं को संगठन में भर्ती करने और हथियारों के इंतजाम के लिए फंडिंग की कोशिश में जुटा हुआ है।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले Lt Gen KJS Dhillon, 'नए भारत में घुसकर मारते हैं, कोई सवाल नहीं करता'












Click it and Unblock the Notifications