ऑपरेशन सिंदूर पर बोले Lt Gen KJS Dhillon, 'नए भारत में घुसकर मारते हैं, कोई सवाल नहीं करता'

Lt Gen KJS Dhillon News: भारत ने पहलगाम अटैक के बाद ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने निशाना बनाया। इस ऑपरेशन पर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने कहा कि यह नए भारत की पहचान है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज नया भारत है और इसकी ताकत पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ताकत को अब पूरी दुनिया पहचान चुकी है और हम पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा कि जब पहलगाम की घटना के बाद हमने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, तो किसी ने सवाल नहीं उठाया। क्योंकि अब भारत एक नई ताकत के रूप में उभर चुका है। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और जैश और लश्कर के कई आतंकी इसमें मारे गए।

Lt Gen KJS Dhillon News

'Operation Sindoor नए भारत की पहचान'

लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा कि भारत की प्रतिक्रिया सिर्फ इस बार ही नहीं, बल्कि हर बार ज़रूरी थी। उन्होंने कहा, 'इस बार फर्क इसलिए पड़ा क्योंकि देश आर्थिक और सैन्य दोनों स्तरों पर मज़बूत स्थिति में है। हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले हैं। हम एक सैन्य शक्ति हैं। जब हम आज कोई कदम उठाते हैं, तो उस पर सवाल नहीं उठते।'

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे की शिवसेना क्‍यों कर रही सिंदूर रक्षा आंदोलन? बीजेपी मंत्रियों के बच्चों बनाया निशाना

ढिल्लों ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि जब अमेरिका ने एबटाबाद में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा, तब दुनिया ने सवाल नहीं उठाए। उन्होंने कहा 'अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर मारा, क्योंकि अमेरिका सबके लिए अमेरिका था। आज भारत भी उसी स्थिति की ओर आगे बढ़ रहा है। हमने पहलगाम के जवाब में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। किसी की भी हिम्मत नहीं है कि इस पर सवाल उठाए। यह नए भारत की पहचान है।'

Lt Gen KJS Dhillon बोले, 'हमारे हाथ में ताकत होनी चाहिए'

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि हम सबको यह बात समझनी होगी कि अपनी बात रखना ज़रूरी है। उन्होंने कहा, 'इसके साथ ही यह भी सच है कि आपकी बात सामने वाला तब ज़्यादा समझता है जब आपके हाथ में ताकत हो। बात कहनी चाहिए, लेकिन अगर आपके हाथ में बंदूक हो तो सामने वाला और बेहतर तरीके से समझता है।'

ढिल्लों के इस बयान को भारत की बदलती वैश्विक छवि से जोड़कर देखा जा रहा है। एक तरफ भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, वहीं दूसरी तरफ सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर भी उसका प्रभाव बढ़ा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश लगातार अपनी सीमाओं और सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।

यह भी पढ़ें: 'सिंदूर उजाड़ने वालों से क्रिकेट क्यों?' IND vs PAK मैच पर फूटा केजरीवाल का गुस्सा, साधा PM मोदी पर निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+