पीएम मोदी और स्वीडन की प्रधानमंत्री के बीच किन मुद्दों पर हुई बात, मैग्डालेना एंडरसन ने खुद बताया
कोपेनहेगन, 4 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन की उनकी समकक्ष मैग्डालेना एंडरसन के बीच बुधवार को डेनमार्क में बहुत ही विस्तृत बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बातचीत के बारे में यही बताया गया है कि भारत और स्वीडन की मित्रता में और विविध आयाम जोड़ने को लेकर चर्चा हुई है। इस बीच स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन ने खुद भी दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा पर प्रकाश डाला है और कहा है कि आपसी संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में दोनों देश कदम बढ़ा रहे हैं।

पीएम मोदी और स्वीडन की प्रधानमंत्री की बातचीत
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन के बीच बुधवार को हुई चर्चा के बार में बताया गया है, 'स्वीडन के साथ मजबूत होते संबंध। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन की पीएम मैग्डालेना एंडरसन ने भारत-स्वीडन मित्रता में आगे और विविधता लाने के लिए विस्तृत चर्चा की है।'
आपसी साझेदारी बेहतर करने पर बात- मैग्डालेना एंडरसन
एबीपी न्यूज के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी से अपनी बातचीत के बारे में स्वीडन की पीएम एंडरसन ने कहा है कि दोनों देश आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही मैग्डालेना एंडरसन ने कहा है कि दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संकट को लेकर भी आपस में चर्चा की है। स्वीडन की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात को अच्छा बताया है और कहा है की चर्चा कई मुद्दों को लेकर हुई है। उनका कहना है कि भारत में उनके देश की कंपनियां कार्यरत हैं और उन्होंने इस मसले पर बातचीत की है कि किस तरह से दोनों देश इस दिशा में आपसी साझेदारी को और बेहतर कर सकते हैं।
यूक्रेन-रूस संकट पर भी चर्चा
उधर, स्वीडन की प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात के बारे में कई जानकारी दी गई है। उन्होंने लिखा है, 'पीएम मोदी के साथ आज महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। हम लगातार बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग के साथ मजबूत भागीदार हैं। इनमें काफी संभावनाएं हैं, जैसे कि नवाचार, स्वास्थ्य और औद्योगिक बदलाव। साथ ही यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के वैश्विक नतीजों पर भी चर्चा की है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडिश पीएम मैग्डेलेना एंडरसन के बीच यह द्विपक्षीय बैठक डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई है।
2018 में स्वीडन में पहले नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की यात्रा के मौके पर दोनों देशों ने एक संयुक्त नवाचार साझेदारी पर हस्ताक्षर करने के बाद एक विस्तृत संयुक्त कार्य योजना को अपनाया था। भारत और स्वीडन के रिश्ते सामान्य मूल्यों, मजबूत आपसी व्यापार, निवेश और अनुसंधान एवं विकास से जुड़े क्षेत्रों पर आधारित हैं।
संयुक्त कार्य योजना में प्रगति का जायजा लिया-विदेश मंत्रालय
उधर बुधवार की बातचीत के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'नवाचार, प्रौद्योगिकी और निवेश पर स्थापित एक साझेदारी। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वीडिश पीएम मैग्डालेना एंडरसन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की है। संयुक्त कार्य योजना में प्रगति का जायजा लिया। संयुक्त रूप से लॉन्च की गई लीडआईटी पहल के विस्तार के क्षेत्र की सराहना की। '
Cementing ties with Sweden.
— PMO India (@PMOIndia) May 4, 2022
PM @narendramodi and @SwedishPM Magdalena Andersson held extensive talks on further diversifying the India-Sweden friendship. pic.twitter.com/d1bXP5JW5u
Important bilateral meeting with 🇮🇳 PM Modi today. We are strong partners with an ever-growing bilateral cooperation. Much potential in i.a. innovation, health and industry transition. Also discussed global consequences of Russia’s aggression against Ukraine.
— SwedishPM (@SwedishPM) May 4, 2022
A partnership founded on innovation, technology & investment.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) May 4, 2022
PM @narendramodi held bilateral talks with @SwedishPM Magdalena Andersson.
Took stock of the progress in the Joint Action Plan. Appreciated the expanding scope of the jointly launched LeadIT initiative. pic.twitter.com/m1IfVweowH












Click it and Unblock the Notifications