Oi Exclusive: 9479837715...इस नंबर से नेवी और IAF के रिश्तेदारों को कॉल कर रहे पाक के जासूस, अलर्ट जारी!

Oi Exclusive: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाना शुरू कर दिया है। जिसके जवाब में पाकिस्तान भी गीदड़ भभकियों से भारत को डराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि वो बात और है कि उनकी तीनों सेनाओं की 23 अप्रैल से ही नींद उड़ी हुई है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो वाकई में हैरान करने वाली है। दरअसल PIO (Pakistan Intelligence Operatives) इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स के अधिकारियों से जुड़े लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा सूचना निकाली जा सके।

भारतीय फोन नंबर का कर रहे इस्तेमाल

सेना सूत्रों से हुई वनइंडिया की बातचीत में पता चला कि ऑपरेटिव्स भारतीय फोन नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसको लेकर इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स ने सभी नेवी और एयरफोर्स से जुड़े अधिकारियों व जवानों को अलर्ट किया है। सूत्र के मुताबिक पिछले दो दिनों में मोबाइल नंबर 9479837715 से कुछ स्टेशनों पर कॉल आने की जानकारी मिली है। जिसमें वे इंडियन नेवी और एयरफोर्स की एक्टिविटी के बारे में पता करने की कोशिश कर रहे हैं। इन नंबरों से आए कॉल्स में पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स खुद को इंडियन नेवी और एयरफोर्स की लाइजनिंग यूनिट (वह जगह जहां पर नेवी या एयरफोर्स का बेस नहीं होता लेकिन छोटे-मोटे कामों के लिए दफ्तर होता है) (LU) से जुड़ा बता रहे हैं। इसको लेकर दोनों सेनाओं की तरफ से सभी अधिकारियों और जवानों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि यदि ऐसे कोई कॉल्स रिसीव होने पर तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।

Oi Exlusive

अरब सागर में इंडियन नेवी ने दिखाई ताकत

भारतीय नौसेना ने हाल ही में कमीशन किए गए इंडियन मैन्युफैक्चर्ड मिसाइल डिफेंस INS सूरत से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MR-SAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण करके अरब सागर में अपनी ताकत से पाकिस्तान को मैसेज दिया है। नौसेना की ताकत का यह प्रदर्शन पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच हुआ है।

अलर्ट पर पाकिस्तानी एयरफोर्स

भारतीय सेनाओं के बढ़ते दबाव के चलते पाकिस्तान ने अपनी एयरफोर्स को हाई अलर्ट पर रखकर अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ा दिया है। आलम ये है कि पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान पूरी-पूरी रात पाकिस्तानी एयर स्पेस में उड़ते देखे गए हैं। साथ ही रडार को भी प्रो-एक्टिव मोड पर रखा है।

भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान

भारत की हालिया कार्रवाइयों में सिंधु जल संधि को सस्पेंड करना और अटारी सीमा को बंद करना शामिल है। ये उपाय हाल की घटनाओं के मद्देनजर भारत के कड़े रुख को दर्शाते हैं। इस बीच, पाकिस्तान ने शिमला समझौते को निलंबित कर भारत मैसेज देने की कोशिश की है। हालांकि उसका भारत कदमों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा।
क्षेत्रीय निहितार्थ और सुरक्षा संकेत
एक के बाद घटनाओं की ये कड़ी भारत और पाकिस्तान के बीच शांति की नाजुक स्थिति को दिखाता है। दोनों देश रणनीतिक कदम उठा रहे हैं, जिनका क्षेत्रीय सुरक्षा पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नज़र रख रहा है और तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए संवाद के खुले चैनल बनाए रखने पर जोर दे रहा है। कुल मिलाकर भारत, पाकिस्तान को करारा जवाब देने का मूड बना चुका है।

आपके हिसाब से भारत को पाकिस्तान पर क्या कार्रवाई करना चाहिए हमें कॉमेंट में जरूर बताएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+