अमेरिका-दक्षिण कोरिया के खिलाफ 'WAR' प्रैक्टिस कर रहा उत्तर कोरिया! 'बेरहमी' से प्रहार करेंगे किम जोंग उन
उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने जितने भी मिसाइल परीक्षण किए हैं वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ बेरहमी से हमला करने वाला युद्धाभ्यास था।
उत्तर कोरिया (North Korea) ने धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने हालिया जो भी मिसाइल टेस्ट किए हैं, वह सभी अमेरिका (US) और दक्षिण कोरिया (South Korea) के खिलाफ 'वॉर प्रैक्टिस' था। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ चल रहे तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने तबाही मचाने में सक्षम मिसाइलों के परीक्षण की तस्वीरें जारी करके बड़ी चेतावनी दी थी। उत्तर कोरिया की सेना ने हाल ही में संपन्न मिलिट्री ड्रिल की निंदा करते हुए कहा था कि यह दोनों देशों की ओर से पूरी तरह से भड़काऊ कार्रवाई है। यह उत्तर कोरिया के खिलाफ खतरनाक युद्धाभ्यास है जिसका बेरहमी से जवाब दिया जाएगा।

उत्तर कोरिया लड़ेगा, छोड़ेगा नहीं!
उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने जितने भी मिसाइल परीक्षण किए हैं वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ बेरहमी से हमला करने वाला युद्धाभ्यास था। उसने कहा कि वह युद्ध की स्थिति में कैसे अमेरिका के ऑपरेशन कमांड सिस्टम को तबाह और बर्बाद करेगा इसकी प्रैक्टिस कर रहा था। इसमें संभवत: परमाणु हथियार शामिल थे। उत्तर कोरिया ने कहा कि उनका नेता किम जोंग उन अपने सैन्य अभ्यास का विस्तार करेंगे। वे किसी प्रतिद्वंदियों के दबाव में सामने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, कई विशेषज्ञों का मानना है कि, किम जोंग उन इस तरह की हरकतें करके भविष्य में सियोल और वाशिंगटन के साथ अपने लाभ के लिए सौदा कर सकते हैं।

जंग वाले हालात पैदा हो रहे हैं
प्योंगयांग ने इस सप्ताह समुद्र में 23 से अधिक मिसाइल दागी हैं जिनमें एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) भी शामिल है। किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हाल के सैन्य अभ्यासों को एक खतरनाक युद्ध अभ्यास बताया है। कोरियन पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ ने इसे उकसाने वाला कार्रवाई बताते हुए इस सैन्य अभ्यास की कड़ी निंदा की।

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ा
आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने बताया के मुताबिक, उत्तर कोरिया का साफ कहना है कि वह अमेरिका और साउथ कोरिया की मिलिट्री ड्रिल की कड़ी निंदा करता है और वह इसका करारा जवाब देता रहेगा। बता दें कि किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साझा सैन्य अभ्यास के खिलाफ कम दूरी वाले बैलिस्टिक मिसाइल समुद्र की तरफ दागे। इसके बाद उत्तरी जापान में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है, क्योंकि जापान के आसमान को टारगेट कर किम जोंग उन ने कई मिसाइलें दागी हैं।

अमेरिका उत्तर कोरिया को डरा रहा है
वहीं प्योंगयांग ने अपनी कार्रवाई को जायज ठहराते हुए कहा कि यह अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त वायु अभ्यास की प्रतिक्रिया में किया गया है। बता दें कि, अमेरिका ने संयुक्त अभ्यास के अंतिम दिन दक्षिण कोरिया के आसमान में शनिवार को दो B-1B सुपरसॉनिक बमवर्षक विमानों को उड़ाया। अमेरिका ने उत्तर कोरिया को भयभीत करने के उद्देश्य से यह किया है। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि 'विजिलेंट स्टॉर्म' संयुक्त वायु सेना अभ्यास के अंतिम दिन दो बी -1 बी बमवर्षकों के साथ चार अमेरिकी एफ -16 लड़ाकू विमानों और चार दक्षिण कोरियाई एफ -35 लड़ाकू विमान शामिल हुए। संयुक्त अभ्यास शनिवार को समाप्त हो गया। दिसंबर 2017 के बाद पहली बार बमवर्षकों को कोरियाई प्रायद्वीप में तैनात किया गया। बता दें कि, दिसंबर 2017 के बाद पहली बार बी-1बी ने कोरियाई प्रायद्वीप में उड़ान भरी है।












Click it and Unblock the Notifications