No Safe Place: नेतन्याहू की जंग या मासूमों का नरसंहार का अड्डा? अब तक 50 हजार बच्चों की मौत
No Safe Place: मध्य पूर्व में जारी इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष ने गाजा पट्टी को एक बार फिर दर्द और तबाही के दलदल में धकेल दिया है। गाजा पट्टी आज सिर्फ बमबारी का मैदान नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह बन चुकी है जहां हर पल मौत का साया मंडराता रहता है। इस युद्ध की सबसे भयावह और दिल दहलाने वाली तस्वीर उन मासूम बच्चों की है, जो ना तो युद्ध को समझते हैं और ना ही उसका हिस्सा हैं, लेकिन फिर भी इसकी सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं।
इजरायली हमले में बच्चों के उड़े चीथड़े
गाजा के वो मासूमों जिनकी हथेली में खिलौनों की जगह मलबे और राख भर गई है। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध ने जिस पैमाने पर तबाही मचाई है, उसका सबसे मार्मिक, पीड़ादायक और चिंतादायक विषय है बच्चों की मौत का बढ़ता हुआ आंकड़ा।

हवाई हमले में बच्चों के उड़े चीथड़े
बीते महीनों में गाजा से आने वाली खबरें और तस्वीरें इस क्रूर हकीकत की गवाही देती हैं कि यहां का हर बच्चा खौफ के साए में सांस ले रहा है। गुरुवार (10 जुलाई) को डेर अल-बलाह में हुए इजरायली हवाई हमले में आठ बच्चों की मौत ने एक बार फिर दुनिया को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इस युद्ध की अंत कब होगा?
पहले तीन महीनों में 12 हजार बच्चों की मौत
बीते महीनों में, संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ समेत कई मानवाधिकार संगठनों ने चेताया है कि ग़ाज़ा अब बच्चों के लिए "सबसे खतरनाक जगह" बन गई है। अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से अब तक हजारों बच्चे मारे जा चुके हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अकेले पहले तीन महीनों में ही 12,000 से अधिक बच्चों की जान जा चुकी थी।
50 हजार बच्चे मारे गए
यूनिसेफ कि मई 2025 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 18 मार्च को युद्धविराम की समाप्ति के बाद से गाजा में, 1,309 बच्चों की कथित तौर पर मौत हो गई है और 3,738 घायल हुए हैं। कुल मिलाकर, अक्टूबर 2023 से 50,000 से ज़्यादा बच्चों की कथित तौर पर मौत हो चुकी है या वे घायल हुए हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि हर दिन, हर घंटे, कहीं न कहीं एक बच्चा मारा जा रहा है, या घायल हो रहा है। स्कूल, अस्पताल, शरणस्थल कोई भी जगह सुरक्षित नहीं बची है।
मासूमियत पर बरसा कहर
एक दूसरी जगह आठ बच्चों समेत 15 निर्दोष लोगों की जान उस वक्त चली गई जब वे एक अमेरिकी सहायता समूह द्वारा संचालित स्वास्थ्य क्लिनिक के पास थे। हमले के समय बच्चों सहित आम नागरिक "खाना" लेने के लिए क्लिनिक के बाहर लाइन में खड़े थे। यह जगह कोई सैन्य चौकी नहीं थी, कोई बंकर नहीं था बल्कि एक क्लिनिक के बाहर जीवन रक्षक पोषण लेने के लिए पहुंचे नागरिक थे।
इजराइली सेना ने बताई हमले की वजह
इजराइली सेना ने कहा है कि उसने हमास के एक लड़ाके पर हमला किया था, जिसने 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में इजराइल पर हुए हमले में हिस्सा लिया था। इसी हमले के कारण गाजा युद्ध भड़क उठा था। उन्होंने आगे कहा कि वह अभी भी हमले की जांच कर रहे है और दीर अल-बलाह में हुए हमले के दौरान व्यक्तियों को हुए किसी भी नुकसान" के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।
इंसानियत के वजूद पर सवाल
कहानियों और बिखरते बचपन की कहानी है। यह युद्ध अब केवल सीमाओं का नहीं, बल्कि इंसानियत के वजूद का सवाल बन चुका है। अब सवाल यह भी उठता है कि क्या दुनिया इन बच्चों की चीखें सुन पा रही है? या वे भी इस शोर में कहीं गुम हो चुकि हैं?












Click it and Unblock the Notifications