UK New PM: 'भारतीय बेस्ट, लेकिन पाकिस्तानी समुदाय से दिक्कत', ब्रिटिश पीएम की रेस में शामिल नेता ने खोल दी पोल

British Pakistani Community: ब्रिटेन की राजनीति में एक बार फिर इमिग्रेशन का मुद्दा गर्म हो गया है। प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल रिफॉर्म यूके के नेता नाइजेल फराज ने पाकिस्तानी समुदाय को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। फराज ने कहा कि उन्हें भारतीयों से नहीं बल्कि ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहे पाकिस्तानी समुदाय से समस्या है।

उनका दावा है कि समुदाय का एक बड़ा हिस्सा ब्रिटिश समाज में पूरी तरह घुलने-मिलने से बचता है। फराज के इस बयान के बाद पाकिस्तान में भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इसे शहबाज सरकार के लिए एक नई कूटनीतिक चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

nigel farage uk

पाकिस्तानी समुदाय पर क्यों बरसे फराज?

सीएनएन न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में नाइजेल फराज ने साफ कहा कि ब्रिटेन में भारतीय समुदाय ने बिजनेस, एजुकेशन और प्रोफेशनल सेक्टर में मजबूत पहचान बनाई है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी समुदाय का एक हिस्सा मेनस्ट्रीम सोसायटी में शामिल होने से बचता है। फराज का कहना है कि उनकी पार्टी किसी धर्म या नस्ल के खिलाफ नहीं है, लेकिन जो लोग ब्रिटिश वैल्यूज और कानून के मुताबिक नहीं चलते, उन्हें लेकर चिंता जरूर है।

इमिग्रेशन पॉलिसी में बड़े बदलाव का संकेत

फराज ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो इमिग्रेशन सिस्टम को पूरी तरह बदला जाएगा। उनका फोकस हाई-स्किल्ड प्रोफेशनल्स को मौका देने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को ऐसे लोग चाहिए जो काम करें, टैक्स दें, अंग्रेजी बोलें और देश की इकोनॉमी में योगदान करें। उनके मुताबिक अनियंत्रित माइग्रेशन की वजह से हाउसिंग, हेल्थकेयर और दूसरी बेसिक सर्विसेज पर दबाव बढ़ा है।

ये भी पढे़ं: British PM Espionage: ब्रिटिश पीएम की कार में चीन ने लगाया खूफिया डिवाइस, 4 साल करता रहा जासूसी, कैसे चला पता?

भारतीयों की तारीफ, लेकिन संख्या पर होगी लिमिट

फराज ने भारतीय समुदाय की मेहनत, एंटरप्रेन्योरशिप और समाज में बेहतर इंटीग्रेशन की तारीफ की। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि भारतीयों के लिए भी इमिग्रेशन पूरी तरह खुला नहीं रहेगा। उनकी योजना के मुताबिक सिर्फ स्किल्ड और प्रोफेशनल लोगों को ही प्राथमिकता मिलेगी। यानी भविष्य में ब्रिटेन जाने वालों के लिए योग्यता और प्रोफेशनल एक्सपीरियंस सबसे बड़ा पैमाना बन सकता है।

ये भी पढे़ं: British Maulana Shamsul Huda कौन है, जिसके मदरसे पर चला CM Yogi का बुलडोजर? पाकिस्तान कनेक्शन-विदेशी फंडिंग

भारत-यूके रिश्तों को बताया बेहद अहम

रिफॉर्म यूके के नेता ने भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने की वकालत की। उन्होंने दोनों देशों के बीच हुए ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत करते हुए इसे ब्रेक्जिट के बाद का बड़ा कदम बताया। फराज का मानना है कि भारत दुनिया की तेजी से उभरती आर्थिक ताकतों में से एक है और दोनों देशों के बीच व्यापार तथा निवेश बढ़ने से दोनों को फायदा होगा। यही वजह है कि उन्होंने भारत के साथ करीबी साझेदारी जारी रखने का भरोसा भी जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+