VIDEO: निक जोनस का खुलासा- एक्सिडेंट के बाद प्रियंका चोपड़ा नहीं, इस शख्स को किया पहला फोन कॉल

न्यूयॉर्क, 28 मई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके हॉलीवुड सिंगर पति निक जोनस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों निक जोनस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परिवार को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक टीवी इंटरव्यू का है जिसमें वह यह खुलासा कर रहे हैं कि हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार होने के बाद उन्होंने सबसे पहले किस भाई को फोन किया और प्रियंका चोपड़ा को साथ लाने के लिए कहा।

निक जोनस का बड़ा खुलासा

निक जोनस का बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर निक जोनस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका के मशहूर पॉप सिंगर निक जोनस के तीन भाई जो जोनस, फ्रांकी जोनस और केविन जोनस हैं। जो और केविन, निक जोनस से बड़े हैं जबकि घर में सबसे छोटे फ्रांकी जोनस प्रियंका चोपड़ा के इकलौत देवर हैं। 'द लेट शो' पर जेम्स कॉर्डन के साथ बात करते हुए निक ने कहा, 'लगभग डेढ़ हफ्ते पहले दुर्घटना का शिकार हुए थे लेकिन फिलहाल में अच्छा महसूस कर रहा हूं।'

एक्सिडेंट होने पर सबसे पहले किसे किया फोन

एक्सिडेंट होने पर सबसे पहले किसे किया फोन

निक जोनस ने आगे कहा, 'दुर्घटना के बाद मुझे एंबुलेंस में ले जाने की तैयारी हो रही थी, मेडिकल स्टाफ मेरा चेकअप कर रहा था। जाहिर है इस घटना के बारे में मुझे अपनी पत्नी प्रियंका को बताना था, लेकिन मैं वास्तव में ऐसी जगह पर नहीं था जहां मैं उससे बात कर सकता था...इसलिए मेरे पास कॉल करने के लिए जो और केविन के रूप में दो विकल्प बचा। संकट के समय में आप अपनी पत्नी को फोन करने के लिए अपना फोन किसे देते हैं और मैंने केविन को दे दिया।'

बाइक से हुआ था एक्सिडेंट

बाइक से हुआ था एक्सिडेंट

बता दें कि हाल ही में अपनी दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए निक जोनस ने बताया था कि वह बाइक पर से गिर गए थे। हादसे में उनकी पसलियों को नुकसान पहुंचा और शरीर पर कई जगह चोट आई। उन्होंने द वॉयस के एक एपिसोड पर दर्शकों को अपनी सेहत का अपडेट देते हुए कहा था, 'मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मैं बेहतर हो गया हूं, लेकिन अभी रिकवर करने में समय लगेगा।' इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका बाइक से एक्सिडेंट हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर कही ये बात

मालूम हो कि अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हैं। फिल्मों में भी वो ज्यादा सक्रिय नहीं हैं लेकिन वो चर्चा में लगातार बनी रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी शादी को लेकर काफी कुछ कहा। प्रियंका ने कहा, मेरी शादी को दो साल, कुछ महीने ही हुए हैं। मैं इसके बारे में ज्यादा तो बता नहीं पाऊंगी, लेकिन इस वक्त में जो समझा है, उसको ध्यान में रखते हुए ये कहूंगी कि आपस में बैठकर खूब सारी बातें करना, एक दूसरे के साथ समय बिताना और एक दूसरे को समझना किसी रिश्ते के लिए जरूरी है। ये बातें एक शादी को कामयाब बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 17 साल की प्रियंका चोपड़ा को शाहरुख खान ने शादी का दिया था प्रपोजल, जानें क्‍या मिला था जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+