17 साल की प्रियंका चोपड़ा को शाहरुख खान ने शादी का दिया था प्रपोजल, जानें क्या मिला था जवाब
मुंबई, 26 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। ग्लोबल स्टार बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने महज बालिग होने से पहले ही बड़ा नाम कमाया था। बहुत कम उम्र में करियर की शुरूआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा के शुरूआती करियर में बड़े कलाकारों से दोस्ती हो चुकी थी जिनमें बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल थे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान ने कई लोगों के बीच किया था प्रपोज
शाहरुख खान इस वीडियो में कई लोगों की मौजूदगी में प्रियंका को शादी का ऑफर देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आप ये भी देख सकते हैं कि शादी के लिए प्रपोज करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें जो जवाब दिया उसको सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तारीफ की थी।
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने शेयर किया बेडरूम सीक्रेट, खोले कई राज
17 साल की प्रियंका बड़े खूबसूरत अंदाज में शाहरूख ने दिया था ये प्रापोजल
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मिस इंडिया प्रतियोगिता 2000 का है। इस प्रतियोगिता के फिनाले कंटेस्टेंट्स में प्रियंका चोपड़ा भी सलेक्ट हुई थीं। इस प्रतियोगिता की जूरी में शाहरुख खान भी एक थे जो कंटेस्टेंट से सवाल पूछ रहे जूरी में से एक थे। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा के टर्न आने पर शाहरुख खान ने 17 साल की प्रियंका को बड़े की रोचक अंदाज में शादी का प्रपोजल देते हुए सवाल पूछा था।
'KISS कांड' को भूलीं राखी, मीका सिंह को बताया अपना दोस्त, देखें वायरल वीडियो
शाहरूख खान ने प्रियंका से पूछा था ये सवाल
शाहरूख खान ने प्रियंका से सवाल पूछा था 'आप किससे शादी करना पसंद करेंगी एक महान भारतीय स्पोर्ट्समैन, जिसके नाम भारती क्रिकेट में कई महान रिकॉर्ड्स होंगे जैसे कि अजहर भाई, जो आपको और देश को गर्व महसूस करवाए और आपको पूरी दुनिया घुमाए। या फिर 'स्वारोवस्की' जैसे मुश्किल नाम वाले बिजनेसमैन से या फिर एक मेरी तरह के हिंदी फिल्म स्टार से ।
प्रियंका ने शाहरूख को दिया था ये जवाब
सवाल के जवाब में प्रियंका ने बड़ी सी मुस्कुराहट बिखरते हुए जवाब दिया था ये तीन बेहद मुश्किल च्वाइसेज में से मैं इंडियन स्पोर्ट्समैन को चुनूंगी, क्योंकि जब मैं घर लौटूंगी या वो घर लौटेगा, तो मैं उसे सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहूंगी और उससे कहूंगी कि मुझे तुम पर उतना ही गर्व है, जितना पूरा भारत करता है। हालांकि शादी प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से की है। इसी प्रतियोगिता के बाद में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड चुकी गई थी और तब से लेकर अब तक विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।
देखें वायरल वीडियो