Pics: विलियम- केट ने बेबी को नाम दिया शारलेट एलिजाबेथ डायना
लंदन| ब्रिटेन के शाही परिवार में शनिवार को जन्मी राजकुमारी का नाम शारलेट एलिजाबेथ डायना रखा गया है। सोमवार को इसकी घोषणा की गई। लंदन के एक अस्पताल में राजकुमारी के जन्म के दो दिन के बाद केनसिंगटन पैलेस ने यह घोषणा की।
डेली मेल के मुताबिक नन्हीं परी का नाम पहले से ही तय था लेकिन बेबी के मां-पापा सबसे पहले यह नाम महारानी एलिजाबेथ को बताना चाहते थे और इसके बाद ही इस नाम को सार्वजनिक करना चाहते थे और इसलिए ही बेबी का नाम सोमवार को बताया गया।
मालूम हो कि डजेच ऑफ़ कैम्ब्रिज केट मिडलटन ने शनिवार को लंदन में सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया। राजकुमार विलियम और केट मिडलटन की बेटी बिल्कुल स्वस्थ हैं।
केट पहले से ही राजकुमार जार्ज की मां है, राजकुमार का जन्म साल 2013 में हुआ था।नन्हीं परी का जन्म वहीं हुआ जहां प्रिंस जार्ज का हुआ था और बड़ी बात यह है कि दोनों बच्चों के पापा यानी प्रिंस विलियम का जन्म भी वहीं हुआ था।
















Click it and Unblock the Notifications