यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी, राजनाथ बोले- और बढ़ाई जाएगी उड़ानों की संख्या

नई दिल्ली, 27 फरवरी: रूस और यूक्रेन में युद्ध चरम पर है। इस बीच भारत सरकार भी लगातार विशेष उड़ानों के जरिए वहां से अपने नागरिकों को निकाल रही है। यूक्रेन के ताजा हालात को देखते हुए कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां फंसे भारतीयों के लिए नए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया गया कि रोमानिया और हंगरी के रास्ते यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकाला जा रहा है। वो अपने नागरिकों के लिए पड़ोसी देशों के साथ और अधिक सीमाएं खोलने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उड़ानों की संख्या बढ़ाने की बात कही है।

Ukraine

एडवाइजरी में दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिक और छात्र यात्रा के लिए रेलवे का इस्तेमाल करें। अगर यूक्रेन की ट्रेन में टिकट खाली हैं, तो वो उसे बुक कर लें। वैसे यूक्रेन की सरकार कुछ विशेष ट्रेनें चला रही है, जिसमें वहां फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन की यात्रा पूरी तरह से फ्री है और उसमें टिकट की जरूरत नहीं। ये 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर ऑपरेट हो रही। इसके अलावा दूतावास ने सभी भारतीयों को ग्रुप में यात्रा करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अकेला है, तो वो भारतीयों के ग्रुप को पहचाने और उनके साथ ही यात्रा करे। दूतावास ने भरोसा दिलाया कि वो स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और भारतीयों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाया जा रहा है। अगर कोई यात्रा करने की स्थिति में नहीं है, तो वो अगले निर्देशों का इंतजार करे।

रक्षामंत्री ने कही ये बात
वहीं यूपी के बैरिया में चुनाव प्रचार कर रहे रक्षामंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को सरकार के खर्चे पर देश वापस लाया जाएगा। हमने इसके लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की अनुमति से उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि यूक्रेन में शांति कायम हो। पीएम मोदी की भूमिका के लिए उनकी सराहना करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। हमारा मानना है कि सभी को इसका पालन करना चाहिए। ये विश्व शांति का सिद्धांत है।

Recommended Video

    Disha Salian Case: Union Minister Narayan Rane और बेटे Nitesh Rane के खिलाफ FIR | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+