BRI प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हुआ नेपाल, चीन में प्रधानमंत्री प्रचंड ने किया ऐलान.. भारत को झटका!
Nepal-China BRI Project: प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा है, कि नेपाल, चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) में सक्रिय रूप से भाग लेना जारी रखेगा, और अपने इस बयान से उन्होंने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, कि वह नेपाल को कर्ज के जाल में फंसने से बचाने के लिए, वह बीजिंग पर कदम उठाने के लिए दबाव डालेंगे।
एशियाई खेलों के उद्घाटन सत्र को देखने के लिए न्यूयॉर्क से हांगझू पहुंचे प्रचंड ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा है, कि उनकी सरकार ट्रांस-हिमालयन नेटवर्क को और बढ़ावा देगी, क्योंकि यह नेपाल के राष्ट्रीय आर्थिक विकास में "बहुत मदद" करेगा।

आपको बता दें, कि ट्रांस-हिमालयन नेटवर्क, नेपाल और चीन के बीच एक आर्थिक गलियारा, BRI का हिस्सा है।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने बीआरई प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का आश्वासन शी जिनपिंग को उस वक्त दिया है, जब चीनी मीडिया लगातार इस बात का प्रचार कर रही थी, कि बीआरई प्रोजेक्ट के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री कर्ज की जगह चीन से अनुदान मांग सकते हैं, ताकि यह आशंका दूर हो जाए, कि बीआरआई परियोजना, नेपाल को कर्ज के जाल में धकेल देगी।
चीन के समाचार न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने प्रधानमंत्री प्रचंड के हवाले से कहा है, कि "नेपाल राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा आगे बढ़ाए गए महत्वपूर्ण अवधारणाओं और पहलों की एक श्रृंखला का समर्थन करता है, और अधिक न्यायसंगत और उचित दिशा में अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है।"
शी जिनपिंग को "दूरदर्शी विश्व नेता" बताते हुए प्रचंड ने 'एक-चीन नीति' के लिए नेपाल की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
ग्लोबल टाइम्स का दावा क्या है?
वहीं, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा है, कि प्रचंड से मुलाकात के बाद शी जिनपिंग ने कहा, "नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में आपके तीसरे कार्यकाल के बाद यह आपकी पहली चीन यात्रा है और मुझे विश्वास है, कि इसके सार्थक परिणाम मिलेंगे और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों को नई गति मिलेगी।"
शी जिनपिंग ने कहा, कि "चीन, चीन-नेपाल संबंधों को बहुत महत्व देता है, और नेपाल के साथ अपनी विकास रणनीति तालमेल को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, शासन में अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ाने और चीन-नेपाल संबंधों में नई प्रगति को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक है।"
ग्लोबल टाइम्स ने चीनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा है, कि प्रधानमंत्री प्रचंड की चीन यात्रा से, चीन और नेपाल के बीच मित्रता और बढ़ेगी और दोनों पक्ष चीन द्वारा प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड पहल के तहत, जलविद्युत निर्माण और लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में ठोस सहयोग हासिल करेंगे।
लेकिन, ग्लोबल टाइम्स ने आगे नेपाल को भारत के खिलाफ भड़काने वाली आवाज में कहा, कि "भारत और चीन के बीच स्थित एक देश के रूप में, नेपाल का कूटनीतिक रुख दोनों देशों के बीच संतुलन बनाए रखना है, लेकिन उसे इस वास्तविकता पर विचार करना होगा, कि भारत दक्षिण एशिया को अपने प्रभाव क्षेत्र के रूप में देखता है और नेपाल के साथ बराबरी का व्यवहार नहीं कर सकता है।"












Click it and Unblock the Notifications