नेपाल में 40 भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी नंबर
Nepal Bus accident: नेपाल में 40 भारतीय यात्रियों से भरी बस एक नदी में गिर गई है, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए हैंं। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि इस बस हादसे में कई लोग लापता हैं। ये बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। हिमालय की तलहटी में बसा पोखरा एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस है, जहां कई भारतीय घूमने जाते हैं।
बस दुर्घटना को लेकर अब नेपाल में भारतीय दूतावास राहत एवं बचाव कार्य में लगे स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। स्थिति को देखते हुए दूतावास ने इसके लिए आपातकालीन राहत यानी इमरजेंसी नंबर 977-9851107021 जारी किया है।

ये भी पढ़ें- Nepal News: नेपाल में भीषण हादसा, 40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले
उत्तर प्रदेश का था बस
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बस की नंबर प्लेट भी भारत की है। पुलिस प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने कहा है कि बारिश के कारण उफान पर बह रही नदी से अब तक 16 लोगों को निकाला जा चुका है। लेकिन कईयों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
नेपाल पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि बस में सवार लोग भारत के महाराष्ट्र के रहने वाले थे। महाराष्ट्र के यात्रियों ने बस उत्तर प्रदेश से लेकर नेपाल में प्रवेश किया था।
राहत और बचाव कार्य है जारी
तनहुन जिले के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया, "बस, जिसका नंबर प्लेट यूपी (उत्तर प्रदेश) FT 7623 था, नदी में गिर गई।"
सामने आई तस्वीरों में बस का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है तथा मलबा मार्सयांगडी नदी के पास पड़ा हुआ है।
सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 पुलिसकर्मियों का एक दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है और बचाव कार्य कर रहा है।
भारतीय यात्री पोखरा के मझेरी रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। शुक्रवार सुबह बस पोखरा से काठमांडू के लिए रवाना हुई थी। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने कहा कि वे यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या बस में राज्य का कोई व्यक्ति सवार था।












Click it and Unblock the Notifications