Nepal News: नेपाल में भीषण हादसा, 40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले
Nepal News: नेपाल पुलिस के हवाले से एएनआई ने बताया कि शुक्रवार को 40 लोगों को ले जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। तनहुन जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया है, कि बस नदी किनारे पड़ी है।
जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा है, कि "यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है।" ये बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। अभी तक हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक 27 लोगों के शव बरामद किए गये हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल सेना का संचार विभाग ने कहा है, कि नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मेडिकल टीम लेकर काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के हेलीपैड से तनहुन जिले में घटनास्थल के लिए उड़ान भर चुका है
नेपाल बस हादसा को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, "नेपाल में नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत हो गई है...हमने दिल्ली में दूतावास से भी संपर्क किया है...नेपाल सेना ने 12 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हमारे पास सटीक आंकड़ा नहीं है... हम लगातार संपर्क में हैं...मैंने उपमुख्यमंत्री से भी बातचीत की है...।"
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा है, कि अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, कि क्या इस दुर्घटना में राज्य का भी कोई व्यक्ति शामिल था। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बस गोरखपुर से निकली थी और तनपुन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अभी तक 14 लोगों के शव बरामद किए गये हैं, जबकि 16 लोग गंभीर घायल हैं।
घटनास्थल से जो वीडियो आए हैं, वो दिल दहलादेने वाली है। नदी में पानी का बहाव काफी तेज दिख रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, एक वीडियो में एक महिला को सिर पकड़े हुए नदी किनारे बैठे देखा गया है। इस साल जुलाई में, नेपाल में दो बसों में सवार 65 लोग उफनती त्रिशूली नदी में बह गए थे। यह घटना काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स के बीच हुई थी, जो काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थी। यह घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी।
सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के 45 कर्मियों की एक टीम पहले ही दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान चला रही है।
इस बीच, उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा, "नेपाल की घटना के संबंध में। हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था।"
वहीं हादसे की जानकारी देते हुए तनाहुन के मुख्य जिला अधिकारी जनार्दन गौतम ने एक बयान में कहा कि बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
पिछले महीने, सात भारतीयों सहित 65 लोगों को ले जा रही दो यात्री बसें मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में त्रिशूली नदी में बह गईं। बाद में पांच भारतीयों के शव बरामद किए गए।
भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 12 सदस्यीय टीम की तैनाती सहित व्यापक खोज अभियान के बावजूद, अधिकारी अभी तक दो लापता बसों और भूस्खलन में बह गए कई यात्रियों का पता नहीं लगा पाए हैं। 12 अगस्त तक, खोज टीमों ने नारायणी नदी के तट और त्रिवेणी बांध क्षेत्र में 25 शव बरामद किए हैं, जो आपदा स्थल से 103 किमी दूर स्थित है। नेपाल के विभिन्न भागों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के कारण पिछले दो महीनों में लगभग 200 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications