Sunita Williams को क्यों स्ट्रेचर पर बैठाकर लाया गया बाहर? क्यों अपने पैरों पर नहीं चल पा रहीं, VIDEO
Sunita Williams returned to earth: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की आखिरकार धरती पर सकुशल वापसी हो चुकी है। 19 मार्च की सुबह 3:27 बजे इनको लेकर आया स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन फ्लोरिडा के तट पर लैंड किया।
9 महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन फंसे रहने के बाद सुनीता विलियम्स धरती पर लौटी तो मुस्कुराती हुई नजर आईं। सुनीता विलियम्स का जो पहला वीडियो नासा ने शेयर किया है उसमें स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से धरती पर लौटी सुनीता विलियम्स अपने पैरों पर चल पाने में असमर्थ नजर आ रही हैं। उन्हें उनके साथी उठाकर एडवांस स्ट्रेचर पर बैठाया और फिर बाहर लाया गया। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वजह है जो सुनीता विलयम्स धरती पर लौटने के बाद चल-फिर नहीं पा रही हैं?

बता दें अंतरिक्ष से धरती पर आने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पृथ्वी के गुरुत्वाकर्ष के साथ तालमेल बिठाने में होती है। स्पेस में लंबा समय बिताने के कारण एस्ट्रोनॉट को कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धरती पर लौटने पर सुनीता विलियम्स ही नहीं उनके सहयोगी बुच भी जमीन पर अपने पैरों पर चल-फिर नहीं पाए रहे हैं।
Sunita Williams क्यों धरती पर लौटने के बाद नहीं चल पा रहींं?
दरअसल, लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के कारण सुनीता विलियम्स और बुच के "बेबी फीट" डेवलेप हो गए हैं जिसकी वजह से वो धरती पर लौटने पर वो अपने पैरों पर चल नहीं पा रहे हैं और अपने शरीर का बैलेंस नहीं पा रहे हैं।
Sunita Williams के बेबी फीट क्यों हो गए?
अंतरिक्ष यात्रियों के बेबी फीट डेवलेप होना यानी उनके पैरों के तलवे नवजात शिशु जैसे मुलायम हो जाते हैं। पैरों के तलते पर चलने के लिए जुड़े रहने वाले कॉलम स्पेस में रहने के कारण वो खत्म हो जाते हैं। यानी पैरों के तलवे की मोटी स्किन की पतर हो जाती है वो बिलकुल मुलायम हो जाती हैं। इसी वजह से सुनीता विलियम्स के पैर भी बेबी फीट जैसे हो गए हैं।
Sunita Williams के पैर क्या सामान्य हो पाएंगे?
हालांकि अंतरिक्ष यात्री लेरॉय चियासे के अनुसार इसमें चिंता की बात नहीं हैं चंद दिनों बाद तलवे सामान्य होने पर सुनीता विलियम्स और उनके साथी दोबारा सामान्य तरीके से धरती पर चल सकेंगे। वो दोबारा बच्चों की तरह धीरे-धीरे धरती पर पैर रखकर चलने का प्रयास करती रहेंगी और कुछ समय में बैलेंस बनाकर वो सामान्य तरह से चल-फिर सकेंगी।
#WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile
Today, NASA's SpaceX Crew-9 - astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov returned to Earth after the… pic.twitter.com/mdZIQTG4SN
— ANI (@ANI) March 18, 2025












Click it and Unblock the Notifications