Sunita Williams की अंतरिक्ष में कैसी है हालत? कैसे बिता रही वहां दिन, कब होगी धरती पर वापसी?

Sunita Williams Health: नासा की अंतरिक्ष यात्राी सुनीता विलियम् और उनके अंतरिक्ष यात्री साथी बुच विल्मोर लंबे सयम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS)में फंसे हुए हैं,अब जल्‍द ही उनकी धरती पर वापसी होने वाली है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बीते सप्‍ताह ये खुशखबरी देते हुए बताया था कि सुनीता विलियम्‍स और बुच की इसी सप्‍ताह स्पेसएक्स ड्रैगन से वापस आ रहे हैं।

नासा की अंतरिक्ष यात्राी सुनीता विलियम्‍स और उनके अंतरिक्ष यात्री साथी बुच विल्मोर बीते नौ माह से स्‍पेस में फंसे हुए हैं। हालांकि अब उनके वापस लौटने की खबर को लेकर नासा के वैज्ञानिक ही नहीं हर कोई खुश है और उनके सही सलामत धरती पर वापस आने की दुआ कर रहे हैं।

Sunita Williams

इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष पर रहने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत को लेकर भी चिंता सता रही है? लोग ये जानना चाह रहे हैं कि सुनीता विलिम्‍स और उनके साथी ने इतना लंबा समय कैसे स्‍पेस में बिताया और उनकी सेहत पर क्‍या असर पड़ा? आइए जानते हैं एक-एक डिटेल...

Why is Sunita Williams stuck? सुनीता विलियम्स कैसे स्‍पेस में फंस गई ?

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के कारण जून 2024 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (SSI) पर फंसे हुए हैं। उनका ये मिशन महज 8 दिनों का था लेकिन बीते 9 महीने से वो वहीं पर फंसे हुए हैं।

सुनीता विलिम्‍स को है स्‍पेस का बेहरीन अनुभव लेकिन...

सुनीता विलियम्स की उम्र 59 वर्ष है। वो पहले दो बार अंतरिक्ष अभियान पर जा चुकी हैं। वो इससे पहले के दो अभियानों में 322 दिन यानी लगभग एक साल बिता चुकी हैं पहली बार 2026 में 195 दिन और दूसरी बार 2012 में 128 दिन। सुनीता विलियम्‍स को 50 घंटे 40 मिनट का स्पेसवॉक एक्‍सपीरिएंस है। स्‍पेसवॉक के मामले में अंतरिक्ष यात्रियों में उनका दूसरा नंबर आता है लेकिन इसके बावजूद लगातार नौ महीने बिताने के कारण सुनीता विलियम्‍स की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ा है। खासकर स्‍पेस में विकिरण के कारण स्‍वास्‍थ्‍य पर प्रभाव पड़ने को लेकर चिंता है।

स्‍पेस पर हड्डियां सिकुड़ती है और हो जाती है ये हालत

विशेषज्ञों के अनुसार स्‍पेस में लंबे समय तक रहने के कारण मनुष्‍य के शरीर पर कई प्रभाव पड़ते हैं। हड्यिों का घनत्‍व कम हो जाता है यानी हड्डियां सिकुड़ती है, मांसपेसियां बहुत कमजोर हो जाती हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। कैंसर जैसे खतरे बढ़ जाते हैं। सामान्य विकिरण का सेहत पर प्रभाव पड़ता है, सौर गतिविधि होने पर ये खतरा और बढ़ जाता है।

स्‍पेस में आंखों पर पड़ता है असर

एक शोध के मुताबिक स्‍पेस में रहने से अंतरिक्ष यात्री की आंख नर्म हो जाती है। इसकी वजह है कि स्‍पेस में शरीर का भार नहीं होता इसलिए अंतरिक्ष यात्री हवा में उल्‍टे रहते है सिसे खून का बहार बदल देता है जिससे सिर में खून का प्रेशर बढ़ जाता है लेकिन आंखों की नसों में ब्लड का फ्लो धीमा हो जाता है।

Sunita Williams current status? सुनीता विलियम्स की वर्तमान समय में कैसी स्थिति है?

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अगले सप्ताह धरती प अपने अंतरिक्ष साथी बुच विल्‍मोरी के साथ वापसी करने उम्‍मीद है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने उनकी वापसी के बारे में बताते हुए गलती से सुनीता विजियम्‍स को 'जंगली बालों वाली महिला' कह दिया था। वहीं सुनीता विलिम्‍स ने ने हाल ही में संदेश भेजा था उसमें उन्‍होंने कहा था कि स्‍पेस में गुरुत्वाकर्षण की कमी या सीमित स्थान उनके लिए बड़ी समस्‍या नहीं है, बल्कि उससे बड़ी समस्‍या ये है कि धरती पर उनकी वापसी को लेकर अनिश्चिता है।

What is Sunita Williams eating? सुनीता विलियम्स क्या खा रही हैं?

अंतरिक्ष यात्रियों के स्टारलाइनर मिशन के एक एक्‍सपर्ट ने नवंबर 2024 में न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्‍यू में बताया था कि स्‍पेस में फंसे हुए दोनों अंतरिक्ष यात्रा अनाज, पाउडर वाला दूध, पिज्जा, झींगा कॉकटेल, भुना चिकन और टूना सहित कई तरह के खाद्य पदार्थ खाए हैं और पर्याप्त कैलोरी का सेवन कर रहे हैं।

सुनीता विजियम्‍स की कब होगी धरती पर वापसी?

नासा द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सुनीता विजियम्‍स और उसके सहयोगी के 19 या 20 मार्च को धरती पर वापस लौटने की उममीद है। उन्‍हें एलन मस्‍क के स्‍पेसएक्‍स की मदद से क्रू-9 पर सवार होकर वापस आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+