50 साल की उम्र में मां बनी Naomi Campbell बोलीं गोद नहीं लिया, ये मेरी बच्ची है, शेयर की फोटो
नई दिल्ली, 15 फरवरी। ब्रिटिश सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल के घर में बेटी का जन्म हुआ था। नन्ही परी के जन्म की खुशखबरी नाओमी ने उसके पैरों की एक सुंदर सी फोटो शेयर कर दी थी। जिसके बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे थे लेकिन लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया था कि मॉडल ने बच्ची को गोद लिया है। इन अलकलों पर अब नाओमी ने चुप्पी तोड़ी है। 50 साल की नओमी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ये मेरी ही बेटी है और मैंने इसे जन्म दिया है।

दुनिया को दिखाया बेटी का चेहरा
ब्रिटिश वोग को दिए इंटरव्यू में नाओमी ने आधिकारिक तौर पर अपनी बेटी के चेहरे दिखाया और बताया कि इसका जन्म मई 2021 में हुआ था। कैंपबेल ने जोर देकर कहा कि ये मेरी ही बेटी है। एक मैगजीन के कवर शूट के लिए अपनी बेटी के साथ पोज़ देते हुए ब्रिटिश वोग के न्यू एडीशन से बात करते हुए ये बात कही। मॉडल ने कहा 'उसे गोद नहीं लिया गया - वह मेरी बच्ची है।'

पिता के नाम का नहीं किया खुलासा
इस बात की पुष्टि करने के बावजूद कि उसकी बेटी को गोद नहीं लिया गया है, नाओमी ने बच्चे के पिता के बारे में और बाकी चीजों के बारे में सिरे से इंकार कर दिया। 51 वर्षीय मॉडल ने बताया कि ये बहुत कम लोग जानते थे कि वह पेरेंट बनने की प्लानिंग बना रही है। उसने बताया 'मैं एक तरफ उन लोगों की संख्या गिन सकती हूं जो जानते थे कि मैं अपनी बेटी को जन्म दिया है। लेकिन ये सबसे बड़ा आशीर्वाद है जिसकी मैं कभी कल्पना भी नहीं कर सकती। यह अब तक का सबसे अच्छा काम है।'
बयां किया अपना दर्द
ब्लैक मॉडल होने पर उनके साथ हुए भेदभाव पर बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि कई बार मैं फैशन शो में चलती थी, लेकिन मुझे विज्ञापन प्रोजेक्सके लिए कभी नहीं चुना गया और इससे दुख होता है - यह वास्तव में आहत करने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications