Myanmar Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी म्यांमार की धरती, घरों से बाहर निकले लोग, नुकसान की कोई सूचना नहीं
Myanmar Earthquake: भूकंप के झटकों से एक बार फिर धरती कांप उठी है। जी हां..म्यांमार में देररात भूकंप के जोरदार झटकों से अफरातफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, म्यांमार में 24 जनवरी की आधी रात के बाद भूकंप आया। भूकंप के झटके रात 12.53 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने पुष्टि की है कि भूकंप का केंद्र 106 किलोमीटर की गहराई पर था।

इस सप्ताह की शुरुआत में म्यांमार में 5.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। म्यांमार में देर रात आए इस भूकंप से दहशत फैल गई। लोगों के घरों की दरवाज़े और खिड़कियां तक हिलने लगी और बर्तन तक जमीन पर गिर गए। ऐसा बताया जा रहा है कि देररात आए इस भूकंप से लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
एशिया भर में भूकंपीय गतिविधि
हाल ही में आए भूकंपों में म्यांमार अकेला नहीं है। अफ़गानिस्तान, तिब्बत और फिलीपींस सभी ने इसी तरह की घटनाओं का सामना किया है। फिलीपींस में 5.4 और 5.9 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आए, जिसकी पुष्टि फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (PHIVOLCS) ने की है।
फिलीपींस में आए भूकंप का केंद्र सैन फ्रांसिस्को शहर, लेयटे प्रांत में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप इतने शक्तिशाली थे कि घरों की छतों और दीवारों में दरारें पड़ गईं और कई शहरों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसके कारण सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: Earthquake in Japan: जापान में 2025 का दूसरा सबसे तेज भूकंप, 6.6 मापी गई तीव्रता, सूनामी का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications