Earthquake in Japan: जापान में 2025 का दूसरा सबसे तेज भूकंप, 6.6 मापी गई तीव्रता, सूनामी का अलर्ट
Earthquake in Japan: जापान में सोमवार को सबसे तेज झटके महसूस किए गए। यहां आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। भूकंप को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया कि रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र सतह से 23 मील नीचे यानी करीब 37 किलोमीटर नीचे था। मौसम विज्ञान एजेंसी ने जापान में सुनामी की अलर्ट जारी किया है।
जापान में भूकंप को लेकर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा कि सोमवार को क्यूशू क्षेत्र में तेज भूकंप आया। अभी तक भूकंप के किसी को नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप पर नजर रखने वाली पंजाब की एजेंसी एनईआरवी ने बताया कि भूकंप ह्युगा-नाडा सागर में आया। जापानी वेदर एजेंसी ने एक बयान में कहा कि भूकंप मियाजाकी प्रान्त में स्थानीय समय मुताबिक रात 9 बजकर 29 मिनट पर आया। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में इसकी तीव्रता जापानी पैमाने 0 से 7 के मुताबिक 5 से कम थी।
भूकंप के बाद समुद्र में ऊंची- ऊंची लहरे देखें गईं। वेदर एजेंसी ने मियाजाकी और कोच्चि प्रान्तों के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है।
जापान में कई बार आए भूकंप के झटके
जापान में कई टेक्टोनिक प्लेटों के अभिसरण पर स्थित होने के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यह स्थिति इसे प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" के भीतर रखती है, जो नियमित भूकंपीय गतिविधि के लिए जाना जाता है। पिछले साल 8 अगस्त को जापान में 6.9 और 7.1 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आए, जिससे क्यूशू और शिकोकू द्वीप प्रभावित हुए।
हाल में आए भूकंप
हाल ही में तिब्बत में छह भूकंप आए, जिनमें 7 जनवरी को आया शक्तिशाली भूकंप भी शामिल है जिसकी तीव्रता 7.1 थी। इससे व्यापक विनाश हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 126 लोगों की मृत्यु हुई और 300 से अधिक लोग घायल हुए। कई घर भी नष्ट हो गए। तिब्बत में आए इस भूकंप का केंद्र टिंगरी काउंटी था और इसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इसके झटके भारत, नेपाल और भूटान तक महसूस किए गए और इमारतें बुरी तरह हिल गईं।












Click it and Unblock the Notifications