बेहोश हथिनी को देख बच्चा हुआ परेशान, ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने लगा दी जान, सीने पर कूदकर दिया CPR
बैंकाक, 15 जुलाईः थाईलैंड में डॉक्टर्स और उनके स्टाफ को हथिनी की जान बचाने के लिए CPR देना पड़ा। हथिनी को होश में न आते देख डॉक्टर और वहां मौजूद लोग हाथी के शरीर पर कूदकर सीपीआर देने की कोशिश करने लगे। सोशल मीडिया पर हथिनी की जान बचाने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मेनहोल में गिरा बच्चा
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना थाईलैंड के नाखोन नायक प्रांत की है। कथित तौर पर मां-बच्चे हाथी की जोड़ी अपने झुंड के साथ जंगल से यात्रा कर रही थी, इसी बीच बच्चा एक मैनहोल में गिर गया। जबकि बाकी झुंड को इस बात का पता नहीं चला और वे आगे निकल गए, ऐसे में बच्चे की मां वहीं उसी जगह पर पर व्यथित खड़ी रहीं।

बच्चे की हिफाजत कर रही थी हथिनी
इस दौरान वहां से गुजरते किसी व्यक्ति ने इस मां-बच्चे की दुविधा को देखा और वन्यजीव अधिकारियों और खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों से संपर्क कर उनकी दुर्दशा के बारे में अवगत कराया। मां गड्ढे के पास ही खड़ी थी और बच्चे की हिफाजत कर रही थी। इस दौरान वह किसी को भी अपने बच्चे के पास जाने नहीं दे रही थी।

डॉक्टरों ने किया बेहोश
बिना बच्चे के नजदीक गए उसे बचाना संभव नहीं था इसलिए डॉक्टरों ने हथिनी को ट्रैंकुलाइजर गन से 3 इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। इंजेक्शन का असर हुआ और हथिनी बेहोश हो गयी। बेहोशी के दौरान असंतुलित होकर वह भी गड्ढ़े में गिर गई। इस दौरान उसके सिर में चोट भी लग गयी।

क्रेन से बाहर निकाली गयी हथिनी
स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी। कहां तो हथिनी के बच्चे को गड्ढ़े से निकालना था यहां तो मां की भी रेस्क्यू करने की जरूरत आ गयी थी। स्थिति बिगड़ती देख फौरन क्रेन मंगवाई गई। क्रेन से हथिनी को बाहर निकाला गया, लेकिन उसे होश ही नहीं आ पा रहा था।
सीपीआर देने का फैसला
ऐसे में डॉक्टरों ने हथिनी को CPR देने का फैसला किया गया, लेकिन हाथी को ऐसा ट्रीटमेंट देना काफी परेशानी भरा काम था। डॉक्टर्स और उनकी टीम ने हथिनी के सीने पर चढ़कर उसे CPR देने की कोशिश की पर इससे भी हथिनी को होश में नहीं लाया जा सका।

बेहोश मां को देख बच्चा हुआ परेशान
इसी दौरान रेस्क्यू टीम ने बच्चे को बाहर निकलाने के लिए गड्ढे को और ज्यादा खोदा। गड्ढ़े से बाहर आते ही हथिनी का बच्चा मां के पास गया, पर मां को होश कहां था। हथिनी को होश न आते देख बच्चा भी बेहद परेशान हो गया। ऐसे में डॉक्टरों ने एक बार फिर से हथिनी को CPR देने का फैसला किया।

रेस्क्यू में शामिल लोग हुए भावुक
डॉक्टर्स की टीम इसके बाद हथिनी के सीने पर चढ़ गई और कूद-कूदकर CPR देने की कोशिश करने लगे। काफी कोशिशों के बाद हथिनी को होश में लाना संभव हो सका। जैसे ही हाथी को होश आया रेस्क्यू में शामिल बेहद लोग भावुक हो गए और रोने लगे। हथिनी और बच्चे बाद में जंगल की ओर लौट गए।
पहले भी चौंकाते रहे हैं ललित मोदी, मां की सहेली को कर दिया था प्रपोज, नाराज हुईं, फिर ऐसे हुई शादी












Click it and Unblock the Notifications