पहले भी चौंकाते रहे हैं ललित मोदी, मां की सहेली को कर दिया था प्रपोज, नाराज हुईं, फिर ऐसे हुई शादी
अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी देकर ललित मोदी ने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल ललित मोदी की पूरी जिंदगी ही विवादों से भरी रही है। ललित मोदी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी मां की दोस्त से शादी की।
मुंबई, 14 जुलाई: आईपीएल के फाउंडर और चर्चित बिजनेसमैन ललित मोदी ने फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया है। ललित मोदी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपना बेटर हाफ बताया है। इसके बाद माना जा रहा है कि, ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से सगाई कर ली है। ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सुष्मिता सेन एंगेजमेंट रिंग पहने हुए दिख रही हैं।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सुष्मिता सेन से वेडिंग की पुष्टि करते हुए ललित मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, परिवार के साथ मालदीव और सार्डिनिया के ग्लोबल टूर कर अभी लंदन वापस लौटा हूं। मेरी बेटरहाफ का सुष्मिता सेन का जिक्र किए बिना कैसे हो सकता है- एक नई शुरुआत, एक नया जीवन आखिरकार। चांद पर हूं। ललित मोदी की यह दूसरी शादी है।

पहले भी चौंकाते रहे हैं मोदी
यह पहली बार नहीं है जब अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी देकर ललित मोदी ने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल ललित मोदी की पूरी जिंदगी ही विवादों से भरी रही है। ललित मोदी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी मां की दोस्त से शादी की। आज से 30 साल पहले अपनी उम्र से बड़ी महिला संग शादी करना एक बड़ी बात थी।

मां की दोस्त से हुआ प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ललित मोदी को विदेश में पढ़ाई के दौरान अपनी मां की सहेली मीनल से प्यार हो गया था। जब मीनल की शादी होने जा रही थी ठीक उससे पहले ललित मोदी ने उनको अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया। उम्र में 9 साल बड़ी मीनल, ललित मोदी के यूं प्रपोज करने से बेहद नाराज हो गईं और दोनों में बातचीत बंद हो गई।

प्यार हुआ, इकरार हुआ...
मीनल ने भले ही उस वक्त ललित को स्वीकार नहीं किया मगर वो कहते हैं न समय का पहिया घूमता है। मीनल का अपना नाइजीरियाई बिजनेसमैन पति जैक सागरानी से तलाक हो गया। इसके बाद मीनल और ललित मोदी की मुलाकत हुई और मुलाकात का ये सिलसिला बढ़ता गया। अब मीनल को ललित भाने लगे थे। दोनों ने अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ 17 अक्टूबर 1991 को शादी कर ली। बता दें कि 2018 में मीनल की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications