अच्छी खबर! Monkeypox अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं, Covid-19 भी आ चुका है लिस्ट से बाहर
Monkeypox global health emergency की श्रेणी से बाहर आ गया है। WHO महानिदेशक डॉ गेब्रेयेसस ने कहा कि समिति की सिफारिश पर मंकीपॉक्स को इमरजेंसी सूची से बाहर करने का फैसला लिया गया है।

Monkeypox global health emergency नहीं रहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) महानिदेशक टेड्रॉस गेब्रेयेसस ने इस अच्छी खबर की घोषणा की। मंकीपॉक्स के खतरों के कम होने पर WHO ने इसका ऐलान किया है।
मंकीपॉक्स से चिंता की कोई बात नहीं
WHO ने एक ट्वीट में लिखा कि 9 मई को हुई बैठक में एमपॉक्स के लिए बनाई गई इमरजेंसी कमेटी ने कहा कि कई देशों में फैल चुका मंकीपॉक्स वायरस के कारण पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात नहीं हैं। इससे होने वाली ग्लोबल चिंता भी खत्म हो रही है।
ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
मंकीपॉक्स के लिए गठित समिति के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की श्रेणी से बाहर करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते WHO ने कोविड-19 को भी इस सूची से बाहर कर दिया है।
बुधवार को एमपॉक्स के लिए WHO की आपातकालीन समिति की मीटिंग के बाद जारी बयान में कहा गया, ये अब वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है, लेकिन Mpox अभी भी ख़तरे पैदा कर सकता है। डॉ. टेड्रोस ने कहा, लिस्ट से बाहर होने का मतलब यह नहीं है कि काम खत्म हो गया है।
Recommended Video
Mpox जैसी स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए एक मजबूत, सक्रिय और टिकाऊ प्रतिक्रिया की जरूरत है। बता दें कि Mpox को पिछले साल जुलाई में कई देशों में फैलने के बाद अंतरराष्ट्रीय चिंता और सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया था।
WHO के अनुसार, अब तक मंकीपॉक्स संक्रमण के 87,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 140 लोगों की मौत हुई है। डॉ टेड्रोस ने यह भी कहा, "डब्ल्यूएचओ देशों की त्वरित प्रतिक्रिया से बहुत प्रोत्साहित हुआ है।
उन्होंने कहा "अब हम एचआईवी के सबक के आधार पर प्रकोप को नियंत्रित करने और सबसे अधिक प्रभावित समुदायों के साथ मिलकर काम करने में निरंतर प्रगति देख रहे हैं।"
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों की तुलना में पिछले तीन महीनों में लगभग 90 प्रतिशत mpox मामले दर्ज किए गए थे। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा, विशेष रूप से, लोगों को mpox के जोखिमों के बारे में सूचित करना अहम रहा है।
बकौल WHO महानिदेशक, व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करने, परीक्षण, टीकों और उपचारों को मुहैया कराने में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर सामुदायिक संगठनों का काम उल्लेखनीय रहा है।
उन्होंने यह भी कहा, "हालांकि इस महामारी के प्रबंधन में सामाजिक कलंक की धारणा एक प्रमुख चिंता का विषय रहा है। एमपॉक्स की देखभाल में ये बड़ी चुनौती है, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित समुदायों के खिलाफ भयभीत प्रतिक्रिया काफी हद तक अमल में नहीं आई है।"












Click it and Unblock the Notifications