IND vs AFG: गुरबाज ने मचाया कोहराम, 16 बाउंड्री से जड़ा अफगान इतिहास का सबसे तेज शतक, ODI बना टी20 मैच

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में पहला एकदिवसीय मुकाबला बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज के लिए यह यादगार मैच बन गया। गुरबाज ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए तूफानी शतकीय पारी खेली। बारिश के बाद मैच 25-25 ओवर कर कर दिया गया, इसे गुरबाज ने वनडे से टी20 बना दिया।

गुरबाज ने विकेट के चारों तरफ धमाकेदार शॉट जड़ते हुए तहलका मचा दिया और भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि पावरप्ले में दूसरे छोर से विकेट गिरते चले गए लेकिन गुरबाज ने अपना तूफानी अंदाज जारी रखते हुए 25 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली।

IND vs AFG

फिफ्टी जड़ने के बाद वह और ज्यादा आक्रामक हो गए और हर गेंदबाज को निशाने पर लेते हुए महज 48 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया अफगानिस्तान की तरफ से एकदिवसीय क्रिकेट में यह सबसे तेज शतक है। गुरबाज का वनडे में यह ओवरऑल नौवां शतक है।

शतक जड़ने के तुरंत बाद वह आउट होकर चले गए। अपनी पारी में उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 8 छक्के देखने को मिले। गुरबाज को नीतीश रेड्डी ने बोल्ड कर वापस पवेलियन की राह दिखाई।

भारत के खिलाफ वनडे में गेंदों के हिसाब से यह दूसरा सबसे तेज शतक है। उनसे पहले शाहिद अफरीदी ने 45 गेंदों का सामना करते हुए कानपुर में शतकीय पारी खेली थी। धर्मशाला के दर्शकों का गुरबाज के शॉट्स ने काफी मनोरंजन किया।

गुरबाज के अलावा अन्य बल्लेबाजों की बात करें, तो कप्तान शाहिदी के बल्ले से 27 रनों की पारी आई। उनके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई के बल्ले से भी 26 रन आए। अफगानिस्तान टीम निर्धारित 25 ओवरों के गेम में एक गेंद शेष रहते 194 पर आउट हो गई। भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हर्ष दुबे और गुरनूर ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। देखा जाए तो गुरनूर सबसे किफायती गेंदबाज रहे और उन्होंने 6 से भी कम औसत से रन खर्च करते हुए ये विकेट अपने नाम किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+