Aaj Ka Match Kon Jeeta 13 June: भारत vs अफगानिस्तान मैच कौन जीता, किस खिलाड़ी ने मचाई बल्ले से तबाही

Aaj Ka Match Kon Jeeta: धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे बारिश के बाद 25-25 ओवरों का कर दिया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने विस्फोटक शतकीय पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

गुरबाज ने केवल 51 गेंदों पर 102 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे तथा उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे तेज वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया, यह 48 गेंदों में आया।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

दूसरे सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। सिदीकुल्लाह अतल भी खाता नहीं खोल सके। रहमत शाह ने 8 गेंदों में 3 रन बनाए, जबकि कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 30 गेंदों पर 27 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। मध्यक्रम में अजमतुल्लाह ओमरजई ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। अनुभवी मोहम्मद नबी 14 गेंदों में 9 रन ही बना सके। राशिद खान ने 13 गेंदों पर 9 रन जोड़े। भारत की तरफ से इस मुकाबले में डेब्यू करने वाले गेंदबाज गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में खेलते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत के लिए 47 रन जोड़े। जब रोहित शर्मा 16 के स्कोर पर थे, उस समय गिल की गलती से वह रन आउट होकर चले गए। उनके बाद बैटिंग करने के लिए आए ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया। किशन ने तेज बैटिंग करते हुए 22 गेंदों में 34 रन बनाए और गिल के साथ मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।

श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट हो गए लेकिन गिल फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिके रहे। बाद में केएल राहुल ने तूफानी अंदाज दिखाया और गेंदबाजों को निशाना बनाया। वह 19 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर लौटे, गिल ने 66 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। भारत ने 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+