Uttarakhand News: गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता के लिए ऊधम सिंह नगर का निरीक्षण किया, जिसमें सुविधाओं, सुरक्षा, परिवहन और आवास की जाँच की गई। उन्होंने विभागों के बीच समय पर, मानकों के अनुसार तैयारी और बेहतर समन्वय का आग्रह किया ताकि आने वाले एथलीटों, कोचों और अधिकारियों का समर्थन किया जा सके, साथ ही खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने की क्षमता पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, तकनीकी प्रबंध, आवागमन और ठहरने की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

Uttarakhand Chief Minister Oversees Kayaking Prep

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेलों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बेहद अनुकूल हैं। सरकार इस दिशा में आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने और सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इसके लिए बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके और वे वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पर्यटन, स्थानीय व्यवसाय, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलती है। इससे उत्तराखंड की पहचान साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह आयोजन राज्य की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और आतिथ्य का उदाहरण बन सके। इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+